VIDEO: गिप्पी ग्रेवाल के बेटों ने सिद्धू मूसेवाला को दिया खास ट्रिब्यूट, इमोशनल हुए फैंस

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के चाहने वाले आज भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस कड़ी में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बेटों ने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है।

मुंबई, 18 जून: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को उनके निधन के बाद आज भी याद किया जा रहा है। सिंगर के अचानक निधन होने से उनके फैंस और परिजनों को गहरा सदमा लगा है। ऐसे में हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस कड़ी में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के बेटों ने सिद्धू मूसेवाला को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।

Sidhu Moose wala

पोस्ट देखकर इमोशनल हुए फैंस
गिप्पी ग्रेवाल के बेटों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शिंदा ग्रेवाल को स्कूल के एक समारोह में सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। वीडियो में शिंदा और उसके भाई अकोम को एक साथ देखा जा सकता है। दोनों भाईयों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर बहुत इमोशनल हो रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सिद्धू मूसेवाला का गाना ब्लड लिस्ट चल रहा है। कैप्शन में लिखा गया है, लव यू अंकल। पोस्ट के साथ हार्ट इमोजी भी बनाया गया है।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
ये वीडियो देखकर सिद्धू मूसेवाला की याद में फैंस एक बार फिर इमोशनल हो गए हैं। गिप्पी ग्रेवाल के बेटों के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गोली मारकर हुई थी हत्या
बताते चलें कि 29 मई को मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस सिद्धू की मौत की जांच में जुटी हुई है। सिद्धू भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन फैंस के बीच हमेशा ही उनकी यादें जिंदा रहेंगीं। बीते दिनों सिद्धू के निधन पर उन्हें याद करते हुए अलग अलग तरीके से लोगों ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया है।

कौन हैं शिंदा ग्रेवाल?
शिंदा ग्रेवाल की क्यूटनेस से तो आप वाकिफ होंगे। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शिंदा को कई फिल्मों में देखा गया है। इसके अलावा वे शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म हौसला रख में भी नजर आए थे। शिंदा अपने पिता गिप्पी ग्रेवाल के भी कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+