Gehraiyaan का Doobey Song रिलीज, दीपिका -सिद्धांत की दिखी Hot केमिस्ट्री, Video
मुंबई, 24 जनवरी। इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'गहराइयां' को लेकर खासी चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही लोगों की धड़कनें बढ़ा दी थीं तो वहीं फिल्म का पहला गाना 'डूबे' आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के गाने में दीपिका और सिद्धांत चतुर्वेदी की सिजलिंग कमेस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने के अंदर लिपलॉक और इंटिमेट सींस की भरमार है। इस गाने को लोथिका झा ने गाया है और कौसर मुनीर ने लिखा है। फिल्म के गाने को सिद्धांत चतुर्वेदी ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

'फिल्म में कुछ बोल्ड सींस हैं, जिनको करने में मुझे दिक्कत नहीं हुई'
फिल्म का गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर शकुन बत्रा हैं, जिनकी तारीफ में दीपिका ने कहा था कि 'आप पर्दे पर तभी अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं, जब आप उस सींस को करते वक्त कंफर्टेबल हों, फिल्म में कुछ बोल्ड सींस हैं, जिनको करने में मुझे दिक्कत नहीं हुई क्योंकि शकुन ने उन सींस के लिए कंफर्टेबल माहौल बनाया था। फिल्म में जो भी सींस हैं, वो कहानी की डिमांड हैं हमने जबरदस्ती किसी भी सींस को भरा नहीं है।'

फिल्म का संगीत युवाओं के ध्यान में रखकर बनाया गया है
आपको बता दें कि ये फिल्म 11 फरवरी 2022 को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अनन्या पांडे, धैर्य करवा, नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में अनन्या पांडे ने दीपिका की छोटी बहन का रोल प्ले किया है, उनके अपोजिट धैर्य करवा हैं। फिल्म का संगीत युवाओं के ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं।

यूपी के रहने वाले हैं सिद्धांत चतुर्वेदी
मालूम हो कि मूल रूप यूपी के रहने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी को लोग फिल्म 'गली बॉय' से पहचानते हैं, जिसमें वो रैपर बने थे।। सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत, वेब सीरीज 'इनसाइड एज' से की थी, जिसमे उन्होंने एक टीनएज के क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए सिद्धांत को अपना पहला, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड जीता था।
दीपिका के बोल्ड लुक की तारीफ रणवाीर सिंह ने भी की
वैसे तो फिल्म की कहानी तो पूरी तरह से गुप्त रखा गया है लेकिन कहा जा रहा है कि 'गहराइयां' की तो ये एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है जो कि दो लोगों के बीच की शादी, तलाक और फिर अपने लिए रास्ते और सहारे खोजने की जर्नी है।
फिल्म में दीपिका काफी बोल्ड अवतार में हैं
फिल्म के टीजर और गानों ने ये बता दिया है कि फिल्म में दीपिका काफी बोल्ड अवतार में हैं। जिसके लिए वो आलोचना की भी शिकार हो रही हैं क्योंकि सिद्धांत उनसे काफी जूनियर हैं। वैसे शादी के बाद दीपिका की ये पहली फिल्म है, जिसमें वो इतनी ज्यादा उत्तेजक नजर आ रही हैं। हालांकि दीपिका के इस बोल्ड लुक की तारीफ खुद उनके पति रणवीर सिंह भी कर चुके हैं, देखते हैं फिल्म लोगों को पसंद आती है या नहीं?
यहां देखें Video












Click it and Unblock the Notifications