'राज कुंद्रा का साथ देने के लिए किया जा रहा टारगेट, मुंबई पुलिस ने 15 लाख घूस मांगी थी', मॉडल ने कोर्ट से कहा
'राज कुंद्रा का साथ देने के लिए किया जा रहा टारगेट, मुंबई पुलिस ने 15 लाख घूस मांगी थी', मॉडल ने हाईकोर्ट से कहा
मुंबई, 08 अगस्त: एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ शुरुआत से ही राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस में सपोर्ट करती आई हैं। गहना वशिष्ठ ने अब बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि मुंबई पुलिस का पर्दाफाश करने और शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का समर्थन करने के लिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है। गहना वशिष्ठ पर भी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पोर्नोग्राफी केस में मामला दर्ज किया है। गहना वशिष्ठ इस केस में 5 महीने जेल में भी रह चुकी हैं। गहना वशिष्ठ की ओर से पेश अधिवक्ता सुनील कुमार ने शुक्रवार (06 अगस्त) को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज प्राथमिकी के खिलाफ अपने मुवक्किल के लिए जमानत की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने बयान दिया। प्राथमिकी में कहा गया है कि गहना वशिष्ठ ने एक महिला को हॉटशॉट्स ऐप के लिए एक अश्लील फिल्म शूट करने के लिए मजबूर किया था। हॉटशॉट्स ऐप राज कुंद्रा से जुड़ा हुआ है।

गहना वशिष्ठ का दावा- 'मुंबई पुलिस ने 15 लाख रिश्वत मांगी थी'
बॉम्बे हाईकोर्ट को गहना वशिष्ठ की ओर से पेश वकील सुनील कुमार ने बताया कि गहना वशिष्ठ ने मुंबई पुलिस का पर्दाफाश किया था। गहना वशिष्ठ ने खुलासा किया था कि कैसे उन्हें गिरफ्तार करने आए पुलिसकर्मियों ने उनसे 15 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बॉम्बे हाईकोर्ट में गहना के वकील ने बताया कि पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा का सपोर्ट करने के लिए जबरन गहना को फंसाया गया है और निशाना बनाया गया है।
Recommended Video

'महिला एक पेशेवर पोर्न एक्ट्रेस है...'
गहना वशिष्ठ के वकील सुनील कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता महिला एक पेशेवर पोर्न एक्ट्रेस है। अगर उनके बारे में इंटरनेट पर खोजा जाए तो 366 से अधिक रिजल्ट मिलेंगे। शिकायतकर्ता महिला 100 से अधिक पोर्न फिल्में की हैं। पुलिस ने अन्य पोर्न फिल्म निर्माताओं के खिलाफ एक भी मामला दर्ज क्यों नहीं किया? यह कानून प्रक्रिया का घोर दुरुपयोग है। वे एक सार्वजनिक हस्ती होने के लिए गहना वशिष्ठ को निशाना बना रहे हैं।"

'कोई गांव की महिला नहीं थी, पता था kissing सीन होगा...'
हाईकोर्ट में बहस के दौरान गहना वशिष्ठ के वकील सुनील कुमार ने कहा, ''प्राथमिकी में नामजद महिला को कभी भी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए मजबूर नहीं किया गया था। आप खुद ही सोचिए अगर उन्हें फोर्स किया जाता तो क्या वह एक साल बाद केस दर्ज कराती। महिला एक एडल्ड और प्रोफेशनल एक्टर है। वह मुंबई में रहती है ना किसी गांव में। उन्हें शूटिंग से पहले अच्छे से पता था कि किसिंग सीन होगा। जो भी हुआ वह कसेंट से हुआ था। एक्ट्रेस और प्रोडक्शन कंपनी के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। उन्हें बताया गया कि यह शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के हॉटशॉट ऐप के लिए काम करना है।''

'गहना वशिष्ठ ने किसी को पोर्न के लिए मजबूर नहीं किया...'
गहना वशिष्ठ के वकील सुनील कुमार ने कोर्ट में आगे कहा, ''पोर्न फिल्म की शूटिंग के दौरान, सेट पर अन्य क्रू मेंबर्स भी होते हैं। शिकायतकर्ता महिला के पास एक फोन था और अगर उसे शूटिंग करवाने के लिए धमकी दी जाती थी तो उन्होंने उस वक्त पुलिस को फोन क्यों नहीं किया, वह पुलिस को फोन कर सकती थी। शिकायतकर्ता महिला पुलिस को बता सकती थी कि उसे पोर्न बनाने के लिए कौन मजबूर कर रहा है। लेकिन उसने वैसा नहीं किया और अगले महीने फिर से शूटिंग की। शिकायतकर्ता महिला का दावा है कि गहना वशिष्ठ ने उन्हें मजबूर किया था। लेकिन ये सच नहीं है। गहना वशिष्ठ ने किसी को पोर्न के लिए मजबूर नहीं किया। जरा सोचिए, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक फिल्म की रिलीज से पहले, फिल्मों को डब किया जाता है, इसलिए शिकायतकर्ता महिला को पता था कि फाइनल कट क्या जाने वाला है और जनता क्या देखने वाली है।''












Click it and Unblock the Notifications