शिल्पा शेट्टी के बाद क्या गीता कपूर ने भी छोड़ दिया सुपर डांसर, शूटिंग पर नहीं पहुंची

मुंबई, 12 अगस्त: टीवी के लोकप्रिय शो सुपर डांसर में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, निर्देशक अनुराग बसु और मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर बतौर जज नजर आते हैं। कुछ दिन पहले पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर चैप्टर 4 से ब्रेक ले लिया था। शिल्पा के बाद अब गीता कपूर ने भी शो से ब्रेक लिया है। उनके शूटिंग के लिए नहीं पहुंचने के बाद उनकी जगह एक नए सेलीब्रिटी जज की कुर्सी पर नजर आने वाले हैं।

टेरेंस लुईस आएंगे शो में नजर

टेरेंस लुईस आएंगे शो में नजर

शो में गीता कपूर की जगह कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस जज की कुर्सी पर नजर आएंगे। हालांकि गीता कपूर ने शो नहीं छोड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसी निजी काम के चलते कुछ दिन के लिए वो शूटिंग से दूर हुई हैं। ऐसे में जब उन्होंने आने वाले एपिसोड के शूट के लिए नहीं आने की बात कही तो शो के मेकर्स ने गीता कपूर की गैरमौजूदगी में टेरेंस लुईस को बुलाया।

गीता कई साल से जज कर रहीं शो

गीता कई साल से जज कर रहीं शो

गीता कपूर कई सालों से सुपर डांसर को जज कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के अलावा तीसरे जज डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। डांस के फील्ड में वो गीता जाना पहचाना नाम हैं। गीता ने 15 साल की उम्र में ही अपना डांसिंग करियर शुरू किया था। वो फराह खान के साथ काम कर चुकी हैं।

 जैकी श्राफ और संगीत बिजलानी भी शो में दिखेंगे

जैकी श्राफ और संगीत बिजलानी भी शो में दिखेंगे

सुपर डांसर में जल्दी ही जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी भी शामिल होने वाले हैं। जैकी श्रॉफ और संगीता बिजलानी 1989 की फिल्म त्रिदेव में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी अब टीवी पर नजर आएगी। जिनिलिया डिसूजा, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और मौसमी चटर्जी जैसे स्टार शो में शिरकत कर चुके हैं।

खास होगा इस हफ्ते का शो

खास होगा इस हफ्ते का शो

सुपर डांसर 4 का 14 अगस्त को आने वाले एपिसोड काफी स्पेशल होने वाला है। जैकी श्रॉफ और संगीता के आने की वजह से तो ये खास हो ही जाएगा। इसके अलावा शो में ये पहली बार होगा जब 75 अलग-अलग डांस फॉर्म्स देखने को मिलेंगे। शो में सिंगल परफॉर्मेंस से लेकर ग्रुप डांस भी देखने को मिलेंगे और ये एपिसोड 3 घंटे लंबा होगा।

शिल्पा शो से हो चुकी हैं अलग

शिल्पा शो से हो चुकी हैं अलग

इस साल जुलाई में पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से शिल्पा शेट्टी शो से दूरी बनाए हुए हैं। राज कुंद्रा की अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की है। ऐसे में शिल्पा फिलहाल पब्लिक में नहीं दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+