फेमस एक्ट्रेस के साथ बस में हुई थी ऐसी भयानक घटना, कहा- 'उसने पीछे से मेरे कपड़े को पकड़ा और फिर'

Gautami Kapoor: टीवी के फेमस एक्टर राम कपूर की पत्नी एक्ट्रेस गौतमी कपूर इस समय सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। आपको बता दें कि गौतमी कपूर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया है।

बस में गौतमी कपूर के साथ हुई थी छेड़छाड़
वहीं हाल ही में एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने अपने बचपन के एक दर्दनाक अनुभव के बारे में खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में गौतमी ने बताया है कि मुंबई में स्कूल से घर लौटते समय एक अजनबी ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। इस घटना के बाद वह काफी डर गई थीं।

Gautami Kapoor

मुंबई की सुरक्षा को लेकर गौतमी कपूर ने कही ऐसी बात

हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में गौतमी कपूर ने अपने साथ हुई एक दर्दनाक घटना के बारे में खुलकर बात की है। दरअसल इंटरव्यू में गौतमी कपूर से मुंबई की सुरक्षा के बारे में पूछा गया था। इस पर एक्ट्रेस ने शहर के लिए अपने इमोशंस जाहिर किए और एक खास घटना का भी जिक्र किया।

गौतमी के साथ घटी थी एक भयानक घटना

गौतमी कपूर ने कहा कि मुंबई हमेशा उनके लिए सुरक्षित रही है और शहर ने उनकी लाइफ को शेप देने में अहम रोल भी अदा किया है। गौतमी ने बताया कि उनके परिवार के पास कोई कार नहीं थी इसलिए वह बचपन से ही बस से स्कूल जाती थीं। इसी दौरान गौतमी ने अपने बचपन की एक भयानक घटना के बारे में भी बताया।

'उस शख्स ने बस में पीछे से मेरे कपड़ों के अंदर हाथ डाला था'

-गौतमी कपूर ने कहा- ये तब हुआ जब मैं छठी क्लास में थी। एक आदमी ने पीछे से पहले मेरे कपड़े को पकड़ा और फिर कपड़ों के अंदर अपना हाथ डाला। मैं बहुत छोटी थी, इसलिए मुझे ये समझने में थोड़ा समय लगा कि क्या हो रहा है। मैं घबरा गई थी और तुरंत बस से उतर गई थी। मुझे इस पूरी घटना को समझने में 15 से 20 मिनट लग गए थे।

-गौतमी कपूर ने कहा- मैं सोचती रही कि क्या वह आदमी मेरा पीछा कर रहा था। मुझे उस आदमी से डर लगने लगा था। मैं बहुत घबरा गई थी। उन्होंने आगे बताया- जब मैं घर पहुंची तो मैं मां को इस घटना के बारे में बताने से बहुत डर रही थी। मुझे लग रहा था कि वह मुझे डांटेंगी और कहेंगी कि यह मेरी गलती थी।

'मां ने कहा था पलटकर उस आदमी को थप्पड़ मारना था'

-गौतमी कपूर ने बताया कि वह उस समय अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में थीं। एक्ट्रेस ने कहा- मैंने बहुत हिम्मत करके मां को इस घटना के बारे में बताया था। इस पर मां ने मुझसे कहा था- क्या तुम पागल हो? तुम्हें पलटकर उस आदमी को थप्पड़ मारना चाहिए था। उसका कॉलर पकड़ना चाहिए था। उन्होंने मुझे डरने से साफ मना किया।

-गौतमी कपूर ने कहा- मेरी मां ने मुझसे कहा था कि अगर कभी कोई ऐसा करता है, तो उसका हाथ कसकर पकड़ लेना, जोर से चिल्लाना और कभी घबराना नहीं। इसके बाद गौतमी कपूर ने सभी लड़कियों के लिए कहा- अगर आपको डर लगता है, तो अपने साथ पेपर स्प्रे रखें और जो आपको परेशान कर रहा है उसके चेहरे पर इसका इस्तेमाल करें। बस में ही अपना जूता उतारें और उसे मारने लगें। आपको कुछ नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+