अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का... शालीन से बढ़ने लगी सौंदर्या की नजदीकियां, तो गौतम विज का टूट गया दिल

गौतम विज शो से बाहर क्या हुए, सौंदर्या संग शालीन की नजदीकियां बढ़ने लगीं। ये सब देखने के बाद गौतम का रिएक्शन सामने आया है।

Bigg Boss 16: 'बिग बॉस 16' की शुरुआत में शालीन और सौंदर्या की दोस्ती धीरे-धीरे बढ़ रही थीं। लेकिन फिर गौतम के मन में प्यार का जो बीज उगने लगा था, ये उनकी इन्सिक्योरिटी में साफ तौर पर झलक रहा था। दोनों की दोस्ती के बीच गौतम आ गए और शालीन से सौंदर्या की दूरियां बढ़ने लगीं। इसके बाद घर में काफी कुछ हुआ, जिसके बाद सौंदर्या शालीन से नफरत भी करने लगी थीं। सौंदर्या और गौतम विज के बीच प्यार के खिलते फूल के जमकर चर्चे होने लगे। फिर अचानक वीकेंड के वार की गाज गौतम विज पर गिर पड़ती है और वे एविक्ट हो जाते हैं। गौतम के जाने से सौंदर्या काफी अकेली पड़ जाती हैं लेकिन एक बार फिर शालीन भनोट संग उनकी नजदीकियां बढ़ती दिख रही हैं। अब इस बात से घर के बाहर बैठे गौतम विज का क्या रिएक्शन है, ये बात उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई है। शालीन और सौंदर्या के बीच बढ़ रही नजदीकियों के बारे में एक्ट्रेस के प्यार में पागल गौतम ने काफी कुछ कहा है।

ओवर प्रोटेक्टिव हैं सौंदर्या

ओवर प्रोटेक्टिव हैं सौंदर्या

ईटाइम्स संग बातचीत में गौतम विज ने सौंदर्या और गौतम को लेकर काफी सारी बातें कहीं। गौतम ने कहा कि सौंदर्या के शालीन भनोट से फिर से दोस्ती करने को लेकर वे ज्यादा खुश नहीं हैं। इसके साथ ही उन्हें तब बहुत बुरा लगा जब सौंदर्या शालीन से उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछती हैं। गौतम ने कहा कि सौंदर्या के ओवर प्रोटेक्टिव नेचर के चलते उन्होंने अपने ही दोस्तों से बात करना बंद कर दिया था और सबको साइडलाइन करना शुरू कर दिया।

'रोने के लिए बहुत कंधे मिल जाएंगे'

'रोने के लिए बहुत कंधे मिल जाएंगे'

गौतम कहते हैं कि हां मुझे बहुत बुरा लगा। पहले जब सौंदर्या ने अर्चना से ये सब पूछा, तो मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि वो सौंदर्या के जरिये शालीन और टीना को एक्सपोज करने की कोशिश कर रही थीं। मुझे याद है सौंदर्या से मेरी एक बार बात हुई थी, जब मैंने उन्हें कहा था कि उन्हें रोने के लिए कई सारे कंधे मिल जाएंगे, लेकिन उन्हें ये फैसला करना होगा कि किस कंधे पर उन्हें सिर रखना है।

'इस वक्त परेशान हैं सौंदर्या'

'इस वक्त परेशान हैं सौंदर्या'

गौतम ने कहा कि मैं जानता हूं कि सौंदर्या इस वक्त काफी इमोशनल हैं और मेरा लॉकेट भी पहन रही हैं। मेरे कपड़ों से वो मेरे होने का अहसास भी कर रही हैं। सौंदर्या ने मेरे साथ 50 दिन बिताए और वे बेहद समझदार हैं। लेकिन मुझे बहुत धक्का लगा जब उन्होंने मेरी फीलिंग्स के वेलिडेशन के लिए शालीन से बातचीत की। शालीन कौन हैं, जिससे आप मेरी फीलिंग्स की वैलिडेशन मांग रही हैं। मैं बहुत तकलीफ में था और ये मेरे लिए काफी शॉकिंग भी था।

'हो सकता है ये गेम हो'

'हो सकता है ये गेम हो'

गौतम ने कहा कि लेकिन मैं सौंदर्या पर भरोसा करता हूं कि शायद ये सब उनके गेम का हिस्सा होगा। जब वे बाहर आएंगी, तो हम साथ बैठकर इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे हर बार सौंदर्या के सामने अपनी फीलिंग्स प्रूव करनी पड़ीं कि ये फेक नहीं है। हो सकता है कि सौंदर्या को लगा कि मैं बहुत प्रेशर झेल सकता हूं और इसलिए मुझे हर बार अपनी फीलिंग्स साबित करनी पड़ीं।

'अपने ही दोस्तों से बंद कर दी बात'

'अपने ही दोस्तों से बंद कर दी बात'

सौंदर्या के ओवर प्रोटेक्टिव नेचर की वजह से मुझे अपने ही दोस्तों से बातचीत बंद करनी पड़ी। लेकिन मुझे लगता है कि उनके पास कारण थे, क्योंकि उन्हें लगा होगा कि ऐसे लोगों को साइ़लाइन कर देना चाहिए, जिन्होंने हमारे रिश्ते के बारे में ऐसी बातें बोली थीं। मैंने लास्ट टाइम पर निमृत से भी बात शुरू कर दी थी। टीना से भी मेरी बातचीत होने लगी थी। मुझे पता था कि दोस्तों के साथ मैं चीजें ठीक कर सकता हूं, लेकिन उससे पहले ही मैं बाहर हो गया।

'इतने लोगों में सिर्फ शालीन ही क्यों?'

'इतने लोगों में सिर्फ शालीन ही क्यों?'

गौतम ने कहा कि अगर सौंदर्या ये सब गेम के लिए कर रही है तो फिर ठीक है। लेकिन जो चीजें बाहर दिख रही हैं, वो ठीक नहीं हैं। यहां तक कि घरवाले भी इस बारे में बात कर रहे हैं। उसे पता है कि शालीन के अलावा कई और घरवाले भी हैं, जिनके साथ वो बात कर सकती है। शिव, एमसी स्टैन, निमृत और टीना भी हैं, जिनसे वो बात कर सकती है। ऐसे में सिर्फ शालीन भनोट ही क्यों।

टगेम में अपने आप को नहीं भूलना चाहिए'

टगेम में अपने आप को नहीं भूलना चाहिए'

उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के बाद वो शालीन से नफरत करने लगी थी। लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब फिर वो बात कैसे कर रही है। गेम के लिए अपने आप को नहीं भूलना चाहिए। बताते चलें कि गौतम के एविक्शन से फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+