क्या सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था गौरव तनेजा और ऋतु राठी का झगड़ा? करवाचौथ पर खुल गई सारी पोल

Gaurav Taneja and Ritu Rathee: गौरव तनेजा और ऋतु राठी के बीच बीते कुछ दिनों से विवाद हो रहा है। कपल ने खुद अपने फैंस से ये बात कुबूली थी कि उनकी शादी टूटने के कगार पर है। वो प्रेमानंद महाराज के सामने अपनी समस्याएं लेकर भी पहुंचे थे। और इसके बाद खूब बवाल हुआ। गौरव के फैंस परेशान हो गए कि आखिर दोनों के बीच इतनी दूरियां क्यों आ गईं? मगर फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों को बुरी तरह से ट्रोल होना पड़ गया।

गौरव तनेजा और ऋतु की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और फैंस के साथ दोनों ही अपनी जिंदगी से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। मगर बीते दिनों दोनों ने फैंस को जब अपने अलग होने का हिंट दिया तो हर किसी के होश उड़ गए। हर कोई हैरान था कि आखिर क्यों कपल के बीच दूरियां आ रही हैं।

Gaurav Taneja and Ritu Rathee

फैंस बेहद टेंशन में थे कि दोनों की लाइफ में कुछ सही हुआ भी या फिर नहीं। ऋतु सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं मगर फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि क्या वे गौरव से तलाक लेने वाली हैं। मगर अब कुछ ऐसा हुआ कि फैंस उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।

दरअसल गौरव तनेजा और उनकी पत्नी की एक वीडियो वायरल होने लगी, जिसमें नजर आ रहा है कि उनकी बीवी ने उनके लिए करवाचौथ का व्रत रखा हुआ है। इस तस्वीर को ऋतु ने तो नहीं मगर गौरव ने ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हुआ है।

अब इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस सन्न रह गए कि ये चल क्या रहा है। वैसे तो फैंस पहले ही दोनों के बीच सबकुछ ठीक होने की दुआएं कर रहे थे मगर फिर तस्वीरें सामने आईं तो फैंस कहने लगे कि क्या ये सब इन्होंने पब्लिसिटी के लिये किया? अगर ऐसा है तो ये लोगों की भावनाओं के साथ खेलना है। क्योंकि सभी लोग फ्लाइंग बीस्ट (गौरव तनेजा) को काफी पसंद करते हैं।

इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि गौरव तनेजा की बीवी ने हाथों में मेहंदी लगाई हुई है। वे करवाचौथ की तैयारियां कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+