'कुछ लोग इस्लाम का मजाक बना रहे हैं', गौहर खान ने राखी सावंत पर किया कटाक्ष, बोलीं- अबाया पहनने से.....
Gauhar Khan On Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत पिछले काफी समय से इंटरनेट पर छाई हुई हैं। राखी सावंत अपने पति आदिल खान के साथ हुए विवाद को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत उमराह कर मुंबई लौट आई हैं और वहां से लौटते ही राखी सावंत का लुक बिल्कुल बदल गया है। एक्ट्रेस ने अपना धर्म बदल लिया है और वह मुस्लिम बन गई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उमराह से लौटने के बाद से राखी सावंत अबाया पहनकर ही घूम रही हैं। वहीं राखी के पति आदिल खान ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। इसी बीच एक्ट्रेस गौहर खान ने राखी सावंत का नाम न लेते हुए उन पर निशाना साधा है और कहा है कि वह अपने स्टंट के लिए उमराह का इस्तेमाल कर रही हैं।
गौहर खान ने कहा- कुछ लोग इस्लाम को मजाक बना रहे हैं
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया है कि कैसे कतर की एक चैरिटी ने 20 अनाथ बच्चों को उमराह भेजा था। इसके अलावा गौहर खान ने किसी क नाम न लेते हुए कहा कि कुछ लोग इस्लाम का मजाक बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भयानक दिखने वाला इंसान अबाया पहनने से मुस्लिम नहीं हो जाता। गौहर खान के इस बयान को लोग राखी सावंत से जोड़ रहे हैं।

राखी सावंत पहन रही हैं अबाया
आपको बता दें कि राखी सावंत ने उमराह करते समय अचानक इस्लाम के प्रति अपना प्यार दिखाया था और इसके बाद अचानक ही उन्होंने अबाया पहनना शुरू कर दिया है। उमराह कर लौटने के बाद राखी सावंत ने कहा था कि आदिल ने जबरदस्ती उनका धर्म परिवर्तन कराया था। वहीं राखी के पति आदिल खान दुर्रानी ने दावा किया था कि राखी सावंत बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान की तरह बनना चाहती थीं और इस्लामिक संस्कृति को अपनाना चाहती थीं।
उमराह करने के लिए मक्का गई थीं राखी
आपको बता दें कि राखी सावंत हाल ही में उमराह करने के लिए मक्का गई थीं। उमराह करने के बाद राखी जब मुंबई वापस आई थीं तो एयरपोर्ट पर उनका खास तरह से स्वागत किया गया था। राखी सावंत के दोस्तों और फैंस ने फूलों से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। वहीं कई दिनों बाद राखी को देखकर पैपराजी भी उनका नाम लेकर चिल्लाने लगे थे । इसके जवाब में राखी ने कहा था कि उन्हे राखी नहीं अब फातिमा कहकर पुकारें।












Click it and Unblock the Notifications