दूसरे दिन क्या रहा आलिया की फिल्म 'गंगूबाई...' का हाल, जानिए कितनी हुई कमाई
मुंबई। हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमा पर छाई हुई है। आलिया ने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिये बता दिया कि वो वास्तव में स्टार हैं। वहीं कमाई की बात करें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन किया है। साथ ही वीकेंड पर फिल्म से अच्छा कमाई की उम्मीद लगाई जा रही थी। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में लेडी डॉन की भूमिका में लोग आलिया को काफी पसंद कर रहे हैं। इसलिए फिल्म ने पहले दिन 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

वहीं दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक आलिया भट्ट की फिल्म वीकेंड पर 13.32 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। इस तरह से फिल्म मे अब तक 23.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसे देखकर हर कोई यही उम्मीद जता रहा है कि सिनेमाहाल के पुराने दिन अब फिर से वापस लौट रहे हैं।
#GangubaiKathiawadi witnesses super growth on Day 2… Tier-2 cities - which weren’t too strong on Day 1 - join the party on Day 2… Strong word of mouth has come into play, hence expect bigger numbers on Day 3… Fri 10.50 cr, Sat 13.32 cr. Total: ₹ 23.82 cr. #India biz. pic.twitter.com/dPHq8cthI1
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 27, 2022
बता दें कि आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी सिनेमा पर आने से पहले काफी चर्चा में थी। आलिया ने इस फिल्म में दमदार एक्टिंग के साथ-साथ जबरदस्त प्रमोशन भी किया था। फिल्म की बात करें तो, गंगूबाई काठियावाड़ी गुजरात की एक युवा लड़की की कहानी है जो बॉलीवुड अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती है। हालाँकि, उसका सपना उसे मुंबई के कमाठीपुरा में एक वेश्यालय में ले जाता है, जब उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया और बेच दिया। इस प्रकार गंगा हरजीवनदास की गंगूबाई काठियावाड़ी माफिया रानी बनने की यात्रा शुरू हुई।












Click it and Unblock the Notifications