गंगूबाई बन छोटी बच्ची ने की एक्टिंग तो आलिया ने की तारीफ, कहा- अगर पैरेंट्स को ठीक लगता है तो...
मुंबई। आलिया भट्ट की आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी इन दिनों काफी चर्चा में है। 25 फरवरी को सिनेमाघरों में आ रही ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही कई सारे विवादों में फंसी हुई है। हालांकि आलिया की इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी क्रेज है। लोग इस फिल्म के गानों के साथ-साथ डॉयलॉग के साथ भी वीडियो बना रहे हैं। इसी कड़ी में एक छोटी सी बच्ची ने इंस्टाग्राम पर आलिया के किरदार की एक्टिंग की, जो काफी वायरल हुई। वहीं अब आलिया ने भी इस बच्ची की तारीफ की है।
Recommended Video

बच्ची की वीडियो का आलिया ने की तारीफ
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने छोटी बच्ची के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे यह आपत्तिजनक नहीं लगा क्योंकि इसे बहुत एनर्जी से बनाया गया था। मुझे यह बहुत ही प्यारा लगा। मेरा मानना है कि अगर बच्ची के माता-पिता, बहन या कोई प्रिय की नजर में यह सब ठीक है, तो मुझे नहीं लगता कि हमें इंसान के रूप में इससे कोई समस्या होनी चाहिए।

कंगना ने साधा था निशाना
बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी' के चल रहे प्रमोशन के पर कंगना रनौत ने निशाना साधा था। कंगना ने उस वीडिया पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें एक छोटी बच्ची फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के किरदार में दिख रही है। फिल्म सेक्स वर्कर गंगूबाई के जीवन पर आधारित है। छोटी बच्ची वीडियो में गंगूबाई के किरदार में दिख रही है, बच्ची के मुंह में बीड़ी है और वह गंगूबाई के डॉयलग्स बोल रही है। कंगना को फिल्म के प्रमोशन का ये अंदाज पसंद नहीं आया है।

आलिया ने कहा- मैं तो बहुत पहले से रणबीर से शादी करना चाहती थी
वहीं आलिया भी लगातार शादी को लेकर चल रही अटकलों पर बयान देती रहती हैं। हाल ही में आलिया ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है और उन्होंने जो कहा है वो सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा कि वह छोटी उम्र से ही रणबीर कपूर से शादी करना चाहती थीं, जब से उन्होंने उन्हें पहली बार पर्दे पर देखा था। बता दें कि दोनों 2017 से रिलेशनशिप में हैं।

आलिया ने कहा- शादी एक स्टेट ऑफ माइंड है
इसके अलावा आलिया ने कहा कि अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें कि मेरी शादी कब होगी, तो ठीक है, मेरे दिमाग में मैं पहले से ही उससे शादी कर चुकी हूँ। जब मैंने उन्हें पहली बार पर्दे पर देखा तो उसी दिन मैंने तय कर लिया था कि मैं उनसे शादी करना चाहता हूं। वह तब की बात है जब मैं एक प्यारी सी बच्ची थी। लेकिन मेरा मतलब यही था और मुझे लगता है कि यह मन की स्थिति है। यह आपके मन में, आपके दिल में और आपके रिश्ते में शांति है।"

फिल्म ब्रह्मास्त्र में दोनों एक साथ आएंगे नजर
रणबीर और आलिया पहली बार अयान मुखर्जी की सुपरनैचुरल ड्रामा ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे। फिल्म, जिसमें अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी हैं, में भारी वीएफएक्स काम और कोविड -19 महामारी के कारण कई देरी हुई है। यह 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications