Ganesh Chaturthi 2023: गणपति बप्पा को घर लाईं शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा ने की ऐसी हरकत, हुईं ट्रोल

Shilpa Shetty Ganpati Bappa: इस समय देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह नजर आ रहा है। आगामी 19 सितंबर 2023 यानी कल गणेश चतुर्थी की पूजा है। ऐसे में लोग अपने घर में गणपति बप्पा को लाने और उनकी स्थापना करने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि देश में सबसे बड़ा गणेश चतुर्थी उत्सव मुंबई में आयोजित होता है। यहां जगह-जगह पर पंडाल बनाकर गणेश जी की प्रतिमा की पूजा की जाती है। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी गणेश चतुर्थी को लेकर खासा क्रेज देखा जाता है। इसी कड़ी में हर साल की तरह इस बार भी बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने घर पर गणपति बप्पा को लेकर आई हैं।

शिल्पा शेट्टी के गणपति बप्पा
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी गत 17 सितंबर 2023 को गणेश चतुर्थी की पूजा के लिए अपने घर पर गणपति बप्पा की मूर्ती लेकर आई हैं। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर अपने छोटे से गणपति को घर पर ला रही हैं। शिल्पा शेट्टी काफी खुश भी नजर आ रही हैं।

shilpa shetty

राज कुंद्रा ने छुपाया अपना चेहरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा हर बार की तरह इस बार भी कैमरे से अपना चेहरा छुपाते नजर आ रहे हैं। इस बार उन्होंने अपना चेहरा हुड्डी से छुपा रखा था। वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और राज कुंद्रा को ट्रोल भी कर रहे हैं।

लोगों ने की राज कुंद्रा की आलोचना
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बप्पा को लेने आए, तब भी मुंह छुपा रखा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद राज कुंद्रा की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लोगों की मानें तो गणपति बप्पा को घर ले जाते समय राज कुंद्रा को मुंह नहीं छिपाना चाहिए थे। वहीं गणपति बप्पा को घर लाने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जहां वह अपने घर पर गणेश जी की पूजा करती हुईं नजर आ रही हैं।

शिल्पा शेट्टी की अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'सुखी' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 22 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों नें रिलीज होगी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी एक मिडिल क्लास हाउसवाइफ के किरदार में नजर आने वाली हैं। इन दिनों शिल्पा शेट्टी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+