Ganesh Chaturthi 2023: सलमान खान की बहन अर्पिता के घर आए गणपति बप्पा, मां सलमा खान ने सबके सामने किया ये सब
Ganesh Chaturthi 2023: इस समय देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान गणेश की पूजा को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह भी देखा जा रहा है। आज यानी 19 सितंबर 2023 को देशभर में गणेश चतुर्थी की पूजा की जा रही है। ऐसे में लोग अपने घर में गणपति बप्पा को लाने और उनकी स्थापना करने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना करने में लगे हुए हैं।
सलमान खान की बहन अर्पिता के घर आए गणपति बप्पा
आपको बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान के परिवार में गणेश चतुर्थी को लेकर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति बप्पा पधारे हैं। वहीं गणपति बप्पा के आगमन पर सलमान खान की मां सलमा खान, बहन अर्पिता और अलवीरा भी नजर आईं। अर्पिता ने मां सलमा खान से भगवान गणेश की आरती करवाई। इसके बाद सभी लोगों ने एकसाथ मिलकर गणपति बप्पा का स्वागत किया।

मां सलमा खान ने की भगवान गणेश की आरती
सलमान खान की बहन अर्पिता के घर के बाहर का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पिता बप्पा के स्वागत के लिए मां सलमान खान और बहन अलवीरा के साथ खड़ी हैं। इसके बाद सलमा खान खुद गणेश जीकी आरती करती हैं और उनको तिलक लगाती हैं। पूजा करने के बाद अर्पिता खान गणपति बप्पा को उठाकर अपने घर के अंदर ले जाती हैं। हालांकि इस मौके पर सलमान खान नजर नहीं आए पर उम्मीद है कि वह भगवान गणेश की पूजा पर या फिर विसर्जनमें जरूर शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications