बोल्ड तस्वीर पोस्ट कर गहना वशिष्ठ ने पूछा साथ नहाओगे, अब बोलीं- अमीर ब्वॉयफ्रैंड की सख्त जरूरत, हुईं ट्रोल

मुंबई, 28 फरवरी। अभिनेत्री और मॉडल गहना वशिष्ठ अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। वेब सीरीज गंदी बात में जिस तरह से उन्होंने अपने बोल्ड किरदार निभाया उसकी वजह से वह चर्चा में आईं। सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरों से वह लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है कि उन्हें एक अमीर ब्वॉयफ्रैंड की जरूरत है जोकि सिंगल हो। अपने इस पोस्ट की वजह से गहना वशिष्ठ चर्चा में हैं।

दिमाग खराब है तुरंत ब्वॉयफ्रैंड चाहिए

दिमाग खराब है तुरंत ब्वॉयफ्रैंड चाहिए

गहना वशिष्ठ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा, मुझे सख्त जरूरत है, जल्द से जल्द एक ब्वॉयफ्रैंड की जो मेरे साथ आज रात 8 बजे तक कैद हो जाए। लिहाजा जो भी दिखने में स्मार्ट हो, पूरी तरह से अकेला हो, युवा हो और अमीर हो, जल्द से जल्द मुझे मैसेज करे। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा, दिमाग खराब हुआ पड़ा है मेरा, मैं आज ही ब्वॉयफ्रैंड फाइनल करूंगी।

लोगों ने पूछा, धनिया लेने निकली हो क्या

लोगों ने पूछा, धनिया लेने निकली हो क्या

गहना वशिष्ठ के इस पोस्ट को हजारो लोगों ने लाइक किया है और हजारो लोगों ने इसपर कमेंट किया है। लोगों ने गहना के इस पोस्ट पर मैसेज करके उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने लिखा, लगता है दीदी का पैसा खत्म हो गया है, इसीलिए अमीर ब्वॉयफ्रैंड की सख्त जरूरत है। एक यूजर ने लिखा, कैसा तरीका है ये भीख मांगने का। एक ने लिखा बीसी, धनिया लेने निकली है क्या। जबकि एक यूजर ने लिखा जॉनी सिन फ्री है, उससे बात कर ले।

लोग बता रहे हैं पब्लिसिटी स्टंट

लोग बता रहे हैं पब्लिसिटी स्टंट

लोग गहना वशिष्ठ के इस पोस्ट को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि जब भी बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने वाला होता है तो गहना वशिष्ठ इस तरह के अजीबो-गरीब पोस्ट करती हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह चर्चा में आ जाती हैं। लोग उनके इस तरह की पोस्ट की वजह से उन्हें ट्रोल करते हैं। लेकिन लगता है कि गहना वशिष्ठ इसी पब्लिसिटी के लिए ही इस तरह के पोस्ट करती हैं।

 कई विज्ञापन में कर चुकी हैं काम

कई विज्ञापन में कर चुकी हैं काम

बता दें कि गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है और स्क्रीन पर गहना वशिष्ठ के नाम से खुद को लोगों के सामने रखती हैं। उन्हें मिस एशिया बिकिनी के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने 80 से अधिक ब्रांड को एंडोर्स किया है। इसके अलावा फिल्म फिल्मी दुनिया में मुख्य किरदार में नजर आई थीं। साथ ही तेलगू सिनेमा में भी उन्होंने कई फिल्में की हैं। इसके अलावा वेब सीरीज गंदी बात के सीजन 3 में किरदार निभाया था, जिसको लेकर वह काफी चर्चा में रही थीं।

यूजर्स से पूछा मेरे साथ नहाना चाहोगे

यूजर्स से पूछा मेरे साथ नहाना चाहोगे

गहना वशिष्ठ इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं उनके एक मिलियन से भी अधिक फॉलोवर हैं। जबकि खुद गहना वशिष्ठ किसी भी सेलेब्रिटी को फॉलो नहीं करती हैं। गहना इंस्टा पर अक्सर बोल्ड तस्वीर उकसाऊ कैप्शन के साथ शेयर करती रहती हैं। इससे पहले शॉवर से एक तस्वीर शेयर करके गहना ने लिखा, मेरे साथ नहाना चाहते हो।

बहुत ठंड लग रही क्या करूं

बहुत ठंड लग रही क्या करूं

जबकि पिछले महीने गहना ने एक पोस्ट लिखा था कि बहुत ज्यादा ठंड है इस साल क्या किया जाए।यही नहीं कुछ दिन पहले गहना ने एक तस्वीर लेटे हुए शेयर की और लिखा अगर आप मुझे बेडरूम में इस तरह से देखें तो क्या करना चाहेंगे। जिसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैं कपड़े पहनाऊंगा। गहना यहीं नहीं रुकती हैं वह अपनी कामुक तस्वीरों को शेयर करके लिखती हैं कि इस फोटो में सबसे पहले आपकी नजर कहां गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+