बला की खूबसूरत Gehana Vasisth शादी से पहले खा रही थीं जेल की हवा, बोलीं- 'अडल्ट फिल्में पॉर्न नहीं होती'
गहना वशिष्ठ अपनी शादी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड फैजान अंसारी संग शादी कर ली है। खबरें सामने आने के बाद गहना पर लगे इल्जामों की खबरें भी चर्चा में हैं।
Gehana Vasisth controversies: अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियों में रहने वाली गहना वशिष्ठ ने हाल ही में अपने फैंस को सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने गुपचुप शादी रचाकर शौहर संग तस्वीरें पोस्ट कीं तो सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।
गहना वशिष्ठ ने किया निकाह
गहना वशिष्ठ ने अपने ब्वॉयफ्रेंड फैजान अंसारी संग इस्लामिक रीति रिवाजों के साथ शादी की। खबरें हैं कि एक्ट्रेस ने अपना धर्म भी बदल दिया है। एक बार फिर गहना के सुर्खियों में आने के बाद उनकी कुछ वक्त पहले हुई गिरफ्तारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। चलिये आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस की गिरफ्तारी क्यों हुई थी।

विवादों से है गहना का नाता
गहना वशिष्ठ अश्लील फिल्मों के आरोप में इतनी बुरी फंसी थीं कि एक्ट्रेस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। क्राइम ब्रांच ने एक वेबसाइट पर अश्लील कंटेंट पोस्ट करने और शूटिंग में कथित भूमिका के लिए अभिनेत्री को गिरफ्तार किया था। इस मामले में गहना का नाम तीन अन्य पुरुषों संग सामने आया था।
लड़की ने लगाए थे गंभीर आरोप
पीड़िता का आरोप था कि उसे जबरन पॉर्न फिल्म शूट करने के लिए मजबूर किया गया था। इस फिल्म की निर्देशक गहना वशिष्ठ थीं। इतना ही नहीं, गहना वशिष्ठ पर तीन अन्य पुरुषों के साथ मिलकर गैंगरेप का आरोप भी लगा है। हालांकि, बाद में अभिनेत्री ने सफाई देते हुए कहा कि बोल्ड और इरॉटिक फिल्मों को पॉर्न नहीं कहा जा सकता।
'गंदी बात' एक्ट्रेस ने क्या कहा?
गहना पर आरोप था कि उन्होने राज कुंद्रा के एप के लिए बनाई गई तीन फिल्मों में काम किया था लेकिन गंदी बाद एक्ट्रेस ने कहा कि ये कंटेंट अश्लील फिल्मों से अलग था। गहना जिस मामले में गिरफ्तार हुईं थी वो शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट वाली फिल्मों को लेकर था।
इस्लामिक रीति-रिवाजों से की शादी
फिलहाल गहना जमानत पर बाहर हैं और उन्होंने हाल ही में पेशे से एक्टर और इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी संग शादी कर ली है। गुपचुप शादी की तस्वीरें जब सोशल मीडिया के जरिये फैंस के सामने आईं, तो सब हैरान रह गए। खबरें हैं कि गहना ने शादी के बाद इस्लाम कबूल कर लिया है। साथ ही गहना की शादी की सारी रस्में भी इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ हुई।
कौन हैं फैजान अंसारी?
गहना वशिष्ठ ने जिस शख्स से शादी की है, वो उनका लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड फैजान अंसारी है। गहना ने जब सोशल मीडिया पर फैजान संग निकाह की तस्वीरें शेयर की तो सबके होश उड़ गए। एक्ट्रेस ने अपना रिलेशनशिप काफी सीक्रेट ही रखा था। दरअसल, गहना के शौहर फैजान पेशे से एक्टर और इन्फ्लुएंसर हैं। उर्फी जावेद संग एक्टर का नाम काफी बार सुर्खियों में रह चुका है। एक्टर का उर्फी से 36 का आंकड़ा है और बीते कुछ समय पहले उन्होंने उर्फी को किन्नर बताकर उसके खिलाफ फतवा जारी किया था।












Click it and Unblock the Notifications