Gandhi Jayanti 2023: बॉलीवुड सेलेब्स ने 'गांधी जयंती' पर बापू को ऐसे दी श्रद्धांजलि, इंस्टाग्राम पर लिखे मैसेज
Gandhi Jayanti 2023: आज 2 अक्टूबर को देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है। 2 अक्टूबर 1869 में बापू मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। इस साल महात्मा गांधी की 154वीं जन्म जयंती मनाई जा रही है। इस खास दिन पर पूरा देश महात्मा गांधी को याद करता है। आपको बता दें कि भारत की आजादी में गांधी जी का अहम योगदान रहा था। आज भी जब बापू को याद किया जाता है तो लोगों के दिलों में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ती है।
बॉलीवुड सेलेब्स ने लोगों को दी गांधी जयंती की बधाई
वहीं इस खास अवसर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने भी राष्ट्रपिता को याद करते हुए अपने फैंस को खास संदेश दिए हैं। बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए 'गांधी जयंती' पर अपने विचार लोगों के सामने रखे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और अभिषेक बच्चन तक का नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड सेलेब्स ने गांधी जयंती पर लोगों को क्या संदेश दिए।

अनुपम खेर ने लिखी ये बड़ी बात
बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने गांधी जयंती के साथ-साथ लोगों को लाला बहादुर शास्त्री जयंती भी विश की है। अनुपन खेर ने दोनों महापुरुष की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- आप सभी को गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं। दोनों ही महान नेताओं ने मेरे जीवन के अलग-अलग पहलुओं में महत्व योगदान किया है। जय भारत।
अनुष्का शर्मा ने ऐसे किया विश
वहीं बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर आजादी के दौरान की कई सारी फोटो का कोलाज शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस को 'गांधी जयंती' की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर बापू जी की तस्वीर शेयर करते हुए सभी लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।
अभिषेक बच्चन ने लिखे गांधी जी के शब्द
अभिषेक बच्चन ने महात्मा गांधी की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिस पर लिखा है- कुछ भी करते समय, इसे प्यार से करें या इसे कभी भी न करें। उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- उनके शब्द गूंजते रहते हैं, एक ज्ञान जो आज भी प्रासंगिक और गहरा है। #गांधीजयंती।
अजय देवगन ने गाने से किया विश
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने महात्मा गांधी की एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की, जिसके बैकग्राउंड में आशा भोसले का गाना 'दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल' बज रहा है। इस खास अवसर पर माधुरी दीक्षित ने भी बापू के एक कोट का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और लिखा है- महात्मा गांधी के अनुसार ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं आती है, ये अदम्य इच्छाशक्ति से आती है। हम सभी को अपने सपनों को हासिल करने की शक्ति और साहस मिले।












Click it and Unblock the Notifications