Game Changer Review: राम चरण-कियारा आडवाणी की एक्टिंग ने जीता लोगों का दिल, फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

फिल्म- गेम चेंजर
स्टारकास्ट- राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एस जे सूर्या, श्रीकांत
डायरेक्टर- एस शंकर
स्टार- ***

Game Changer Review: साउथ के फेमस एक्टर राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के रिलीज होने का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। वहीं साल 2025 के शुरू होते ही इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। आज यानी 10 जनवरी 2025 को ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है।

फिल्म 'गेम चेंजर' का रिव्यू
इसी के साथ 'गेम चेंजर' का रिव्यू भी सामने आ गया है। वहीं ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने अपने एक्स हैंडल पर गेम चेंजर का पहला रिव्यू शेयर किया है। उन्होंने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इस फिल्म को राम चरण का 'करियर चेंजर' बताया है। ऐसे में फिल्म देखने से पहले ये जान लें कि मूवी कैसी हुई है।

Game Changer Review

क्या है फिल्म 'गेम चेंजर' की कहानी

-फिल्म 'गेम चेंजर' की शुरुआत एक्टर राम चरण की धांसू एंट्री के साथ होती है। इस फिल्म में वह आईएएस ऑफिसर राम नंदन के रोल में नजर आ रहे हैं।
-इसके अलावा राम चरण के अन्य किरदारों को लेकर भी इस फिल्म में कई ट्विस्ट हैं, जो आपको फिल्म देखने पर ही पता लगेगा।

-आपको बता दें कि राम चरण इस फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहे हैं।
-वहीं बोब्बिली मोपिदेवी (जे एस सूर्या) नाम का एक खलनायक सफेद कपड़े पहनकर राजनीति के जरिए भष्ट्राचार फैला रहा है।
-इसी का पर्दाफश करने के लिए और काले कारनामों को लोगों के सामने लाने के लिए राम चरण काम करते नजर आते हैं।
-ये फिल्म पॉलिटिकल ड्रामा के साथ-साथ सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है।
-राम चरण के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी लगों को काफी पसंद आ रही है।
-फिल्म में बीच-बीच में कई गानों का इस्तेमाल किया गया है जिनकी जरूरत महसूस नहीं होती है।

एस शंकर का डायरेक्शन

साल 2024 में साउथ के फेमस निर्देशक एस शंकर ने कमल हासन के साथ फिल्म 'इंडियन 2' बनाई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि एस शंकर एक दिग्गज डायरेक्टर हैं और वह 'नायक', 'रोबोट' और 'अपरचित' जैसी सुपरहिट फिल्मों को बना चुके हैं। उन्होंने अपनी कई फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। 'गेम चेंजर' के जरिए एस शंकर ने पूराना इतिहास दोहराने की कोशिश की है। फिल्म का डायरेक्शन काफी अच्छा है।

फिल्म के राइटर और स्क्रीनप्ले

वहीं कार्तिक सब्बराज ने फिल्म 'गेम चेंजर' का स्क्रीनप्ले लिखा है। कंटेंट की नब्ज को बखूबी समझते हुए उन्होंने इसे एक मास-मसाला फिल्म बनाने की कोशिश की है, जिसमें कहीं हद तक वह सफल भी रहे हैं। सिनेमैटोग्राफी शानदार है और वीएफएक्स के जरिए एक्शन सीक्वेंस असरदार दिखते हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग

राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा फिल्म 'गेम चेंजर' में साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार जे एस सूर्या, प्रकाश राज, सुनील, मेका श्रीकांत, जयराम और अंजलि ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में सभी स्टारकास्ट ने जबरदस्त काम किया है। इसके अलावा कॉमेडियन वेनेला किशोर ने हमेशा की तरह इस बार भी ऑडियंस को एंटरटेन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे में फिल्म को एक बार जरूर देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+