Gadar 2 की पार्टी में शाहरुख खान ने सनी देओल से बेटे आर्यन के बारे में की बात, वीडियो ने मचाई हलचल
सनी देओल की फिल्म गदर 2 की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान भी शामिल हुए। दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें किंग खान सनी देओल से अपने बेटे आर्यन के बारे में बात करते हुए नजर आए।
Gadar 2 Success Party: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। जिसके बाद हाल ही में एक्टर ने एक सक्सेस पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। इस खास मौके पर शाहरुख खान भी नजर आए। सनी देओल और शाहरुख की तमाम फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों को लंबे समय बाद साथ देखकर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
इस बीच शाहरुख खान और सनी देओल एक वीडियो काफी चर्चा में हैं। जिसमें वह पोज देते वक्त सनी से कुछ कह रहे हैं। वीडियो देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शाहरुख सनी पाजी ने अपने बेटे आर्यन खान को लेकर कुछ बात कर रहे हैं। वहीं सनी देओल शाहरुख खान की बात सुनकर जोर से हंसने लगते हैं।

गदर 2 की सक्सेस पार्टी का ये इंसाइड वीडियो है जिसमें फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, लगता है शाहरुख खान ने आर्यन को लेकर सनी देओल से बात कही है। जैसे ही इस फैन ने ये कमेंट किया उसके बाद से अन्य यूजर ने भी यही अंदाजा लगाया। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हां मुझे भी ऐसा ही लग रहा है कि उन्होंने आर्यन बोला।' हालांकि वीडियो देखकर ये कह पाना मुश्किल है कि दोनों के बीच आखिर क्या बात हुई।
इसके अलावा शाहरुख खान एक वीडियो में गदर 2 की सकीना यानि अमीषा पटेल को गले लगाते हुए दिखे। किंग खान ने फिल्म की सफलता के लिए अमीषा पटेल को बधाई दी। बता दें कि शाहरुख खान और सनी देओल ने अपनी 16 साल की दुश्मनी को भुलाकर अब दोस्ती का हाथ आगे बढ़ा दिया है। दोनों के बीच फिल्म डर से विवाद शुरू हुआ था इसके बाद कभी भी साथ में काम नहीं किया। लेकिन अब दोनों एक्टर्स के बीच सब कुछ ठीक है।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म जवान का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं एक्टर भी जवान का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं जिसके लिए हाल ही में वह दुबई गए थे। बता दें कि फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। देखना दिलचस्प होगा कि पठान की तरह ये फिल्म रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications