Gadar 2 first look poster: 20 साल बाद सामने आए 'तारा सिंह', इमोशनल हुए सनी देओल

मुंबई, 24 दिसंबर। बॉलीवुड के सुपर स्टार सनी देओल की बहुप्रतिक्षित फिल्म ' गदर 2' का इंतजार बेसब्री से लोग कर रहे हैं। फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया गया है, पूरे बीस साल बाद पर्दे पर तारा सिंह को देखकर हर कोई काफी खुश है। फिल्म का पहला लुक सनी देओल ने ही शेयर किया है, जिसको शेयर करते हुए सनी ने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखी है। जिसके चर्चे जोर-शोर से सोशल मीडिया पर हो रहे हैं।

20 साल बाद पेश है तारा सिंह

20 साल बाद पेश है तारा सिंह

हरदिल अजीज सनी देओल ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'कुछ भाग्यशाली लोगों को ही अद्भुत किरदारों को दोबारा जीने का मौका मिलता है, 20 साल बाद पेश है तारा सिंह।' सनी ने आगे लिखा है कि तारा सिंह का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है, इसके लिए मैं अपने आप धन्य महसूस कर रहा हूं।

पुराना वाला तारा सिंह

पुराना वाला तारा सिंह

आपको बता दें कि फर्स्ट लुक में सनी ठीक वैसे ही दिख रहे हैं, जैसे कि 20 साल पहले दिखते थे। कहना गलत ना होगा कि मेकर्स ने सनी को पुराना वाला तारा सिंह दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

बड़े पर्दे पर मची थी 'गदर'

मालूम हो कि अपने नाम के ही अनुरूप बड़े पर्दे पर 'गदर' मचाने वाली इस फिल्म ने सफलता का नया इतिहास लिखा था। फिल्म में एक ट्रक ड्राइवर की प्रेम कहानी थी, फिल्म भारत के विभाजन के वक्त को दर्शाती है। फिल्म में उसे एक मुस्लिम लड़की से प्रेम हो जाता है और उसके बाद उसकी शादी हो जाती है।

सियासत और नफरत का गदर

सियासत और नफरत का गदर

लेकिन आजादी के बाद जब हालात बदलते हैं तो उस लड़की को अपने खोए मां-बाप से मिलने का मौका मिलता है, जिसके लिए वो पाकिस्तान जाती है लेकिन फिर शुरू होता है सियासत और नफरत का गदर , तारा सिंह अपनी पत्नी को बचाने किए पाकिस्तान जाता है और बहुत मुश्किलों से भारत वापस आता है।

बॉलीवुड में नया रिकार्ड बनाया

फिल्म के संवाद, अभिनय और गीतों ने बॉलीवुड में नया रिकार्ड बनाया था। फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, अमरीश पुरी जैसे मंझे हुए कलाकार थे। एक बार फिर से सनी और अमीषा की पर्दे पर वापसी हो रही है, सभी को इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं, अब वो लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी या नहीं ये तो वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं फिल्म के फर्स्ट लुक ने लोगों को क्रेजी जरूर कर दिया है।

'गदर 2' बनाना मुश्किल

फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा था कि मैं तारा सिंह करेक्टर पर कम से कम दस फिल्में बना सकता हूं लेकिन 'गदर 2' बनाना मुश्किल है क्योंकि इस फिल्म से लोगों के इमोशंस जुड़े हुए हैं। फिलहाल हम कोशिश कर रहे हैं एक बार फिर से आपको तारा सिंह से मिलवाने की, हालांकि ये जिम्मेदारी काफी बड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+