'चेहरा एकदम काला और भयानक..',जब प्रियंका चोपड़ा ने कराई थी सर्जरी, अनिल शर्मा ने सालों बाद किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ आ स्पाई से पहले नाक की सर्जरी करा ली थी। ऐसे में एक्ट्रेस का चेहरा देखकर गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैरान रह गए थे।

Anil Sharma Priyanka Chopra Nose Surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार है। वह हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपना करियर साल 2003 फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ आ स्पाई से शुरू किया था। ये एक लव स्टोरी थी जिसका डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था।

अब फिल्म गदर 2 की सफलता के बाद अनिल शर्मा लगातार एक के बाद एक इंटरव्यू दे रहे हैं। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 520 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत कर प्रियंका चोपड़ा की सर्जरी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। सालों बाद डायरेक्टर ने बताया कि आखिर प्रियंका ने नाक की सर्जरी किस वजह से करवाई थी।

Priyanka Chopra

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने जब फिल्म द हीरो लव स्टोरी ऑफ आ स्पाई में डेब्यू किया था तो उससे पहले एक्ट्रेस ने नाक की सर्जरी कराई थी। जिससे वह और भी ज्यादा खूबसूरत लग सकते हैं। अब अनिल शर्मा ने खुलासा किया कि उस वक्त सर्जरी के कारण एक्ट्रेस को कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था।

बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने कहा कि, मुझे प्रियंका चोपड़ा की फोटो दिखाई गई थी जिसे देखकर मैं हैरान रह गया था। ऑपरेशन के बाद प्रियंका का चेहरा बहुत बदल गया था। उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर किया गया था। उस दौरान वह मेरे पास रोते हुए आई थीं और उनका चेहरा मैं काफी हैरान था।

अनिल शर्मा ने आग कहा कि, "ऑपरेशन के बाद उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा था। मैंने उनके साथ एक फिल्म भी साइन की थी। खुद मेरी पत्नी ने उन्हें जाकर चेक दिया था। गदर रिलीज होने के बाद मैं अमेरिका और यूरोप की यात्रा पर निकल गया था। जब मैं दो महीने बाद वापस लौटा तो पता चला कि प्रियंका ने अपनी नाक का ऑपरेशन करवाया लिया है। मैंने जब इस बारे में अखबार में पड़ा तो मुझे हैरान हुई कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।

अनिल शर्मा ने आगे बताया कि सर्जरी से प्रियंका चोपड़ा काफी खराब हो गया था। उन्होंने कहा कि, 'वह पहले काफी खूबसूरत थीं लेकिन सर्जरी के कारण वह बहुत डार्क हो गई थीं। उनका चेहरा बहुत ज्यादा खराब हो चुका था। फिर वह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ मेरे ऑफिस रोते हुए आईं। सर्जरी के कारण उनकी नाक के निशान पड़ गया था। जिसकी वजह से कई प्रोजेक्ट्स से उनको बाहर कर दिया गया।' जब अनिल शर्मा ने उनसे सर्जरी की वजह पूछी तो एक्ट्रेस ने कहा कि, साइनस की दिक्कत थी इसलिए करवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+