New Year 2023: इन फिल्मों के साथ होगी नए साल की शुरुआत, जनवरी में रिलीज होंगी ये ब्लॉकबस्टर फिल्में
नए साल 2023 की शुरूआत हो चुकी है। जनवरी में कई बड़ी बॉलीवुड बिग बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं कि, वो कौन सी 5 बड़ी फिल्में हैं।
Movies Releasing In January 2023: साल 2022 खत्म हो चुका है और अब नई उम्मीदों के साथ सभी साल 2023 का स्वागत कर रहे हैं। जैसा की पिछला साल सिनेमा जगत के लिए कुछ खास नहीं रहा। कुछ फिल्मों को छोड़कर कई बड़े बजट की फिल्में फ्लॉप साबित हुई। ऐसे में उम्मीद है कि साल 2023 बॉलीवुड के लिए अच्छा रहे। इस बार जनवरी में कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली है। ऐसे में आपको बताते हैं कि, किन बड़ी फिल्मों से साल 2023 की शुरुआत होने वाली है।

फिल्म कुत्ते
डायरेक्टर विशाल भारद्वाज एक और अच्छी फिल्म लेकर आ रहे हैं। साल 2023 की शुरुआत में उनकी फिल्म कुत्ते रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में अर्जुन कपूर बतौर लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा तब्बू, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेनशर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान भी दिखाई देंगे।
लक्कड़बग्गा
फिल्म कुत्ते को टक्कर देने वाली फिल्म लक्कड़बग्गा भी 13 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी जानवरों को गैर कानूनी ढंग से बेचने के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अंशुमन झा और मिलिंद सोमन लीड रोल में नजर आएंगे। अब देखना होगा कि, ये फिल्म कुत्ते से ज्यादा बिजनेस करने में सफल होगी या नहीं।

मिशन मजनू
साल 2023 की शुरुआत में सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म मिशन मजनू से एक बार फिर धमाल मचाने वाले है। इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। ये फिल्म 20 जनवरी को बड़े ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी भारतीय अंडरकवर जासूस के इर्द गिर्द घुमती है जो कि एक मिशन पर होता है।

पठान
सबसे ज्यादा विवादों में रही फिल्म 'पठान' से शाहरुख खान बड़े पर्दे पर लगभग 5 साल बाद कमबैक कर रहे हैं। फिल्म में एक्टर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म के रिलीज होने का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तेहरान
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम डबल धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म पठान के अलावा एक्टर फिल्म तेहरान में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट मानुषी छिल्लर दिखाई देंगी। जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को रिलीज की जाएगी। अब देखना होगा कि, इन फिल्मों से बॉलीवुड के लिए ये साल कैसा होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications