करण जौहर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड सेलेब्स हो चुके हैं डिप्रेशन का शिकार
बॉलीवुड में तमाम ऐसे कलाकार हैं, जो कभी न कभी डिप्रेशन का शिकार हुए हैं। इन सेलेब्स ने न केवल डिप्रेशन को मात दी, बल्कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वापसी भी की।
मुंबई, 10 जून: हाल ही में टीवी की मशहूर अदाकार जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर संग तलाक के बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वे इस मुश्किल समय से उबरीं। जेनिफर ने ये भी बताया कि कैसे उन्हें बुरे ख्याल आते थे और काम में व्यस्त होकर कैसे उन्होंने इस मुश्किल भरे समय का सामना किया। जेनिफर अकेली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने डिप्रेशन का सामना किया हो। बॉलीवुड में भी तमाम ऐसे कलाकार हैं, जो जिंदगी में कभी न कभी डिप्रेशन का शिकार हुए हैं। इन सेलेब्स ने न केवल डिप्रेशन को मात दी, बल्कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ में वापसी भी की।

नेहा कक्कड़
सिंगर नेहा कक्कड़ ने हिमांश कोहली संग अपने ब्रेकअप और फिर डिप्रेशन में जाने की बात को स्वीकारा था। नेहा ने बताया कि किस कदर वे डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं और किस तरह से उन्होंने इस मुश्किल समय का सामना किया।
शमा सिकंदर
टेलीविजन एक्ट्रेस शमा सिकंदर बायोपोलर डिस्ऑर्डर से चार साल तक शिकार रहीं। इस बीच शमा ने बताया कि एक साल तक तो उन्हें होश ही नहीं था कि उनके साथ क्या घट रहा है।

जाहिरा वसीम
दंगल एक्ट्रेस जाहिरा वसीम भी चार सालों तक डिप्रेशन का शिकार रहीं थीं। जाहिरा इस कदर डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहीं थीं कि उन्हें हॉस्पिटलाइज भी होना पड़ा। जाहिरा एक-एक हफ्ते तक सो नहीं पाती थीं।

दीपिका पादुकोण
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपने डिप्रेशन में होने की बात को स्वीकारा था। इसके बाद उन्होंने इसके लिए मुहिम भी चलाई। एक्ट्रेस की फाउंडेशन इस मुद्दे पर काम भी कर रही है।

करण जौहर
करण जौहर भी ये बात स्वीकार कर चुके हैं कि उन्हें क्लीनिकल डिसऑर्डर हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications