न्यासा देवगन से लेकर भूमि पेडनेकर तक... इन एक्ट्रेस का NMACC लुक बुरी तरह हुआ फेल, नेटिजन्स ने कर डाला ट्रोल

हाल ही में नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में सितारों ने अपने शानदार लुक से महफिल लूट ली। कई सितारों की फैंस ने जमकर तारीफ की तो कईयों को जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

nmacc

Bhumi Pednekar Look: हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की। इवेंट में हॉलीवुड के सितारे भी मौजूद रहे। इस दौरान सेलेब्स एक से बढ़कर एक आउटफिट पहनकर इस इवेंट में शामिल हुए। इस बीच जिन सेलेब्स को उनके आउटफिट और लुक के लिए ट्रोल किया गया, उनमें एक भूमि पेडनेकर भी रहीं। इवेंट के लिए पहुंची भूमि का आउटफिट और मेकअप लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और लोगों ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर डाला। सिर्फ भूमि ही नहीं इस दौरान न्यासा देवगन भी ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं।

भूमि हो गईं ट्रोल
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग में सितारों ने अपने शानदार लुक से महफिल लूट ली। इस इवेंट में एक से बढ़कर एक नामी गिनामी सितारे नजर आए। इस बीच भूमि पेडनेकर ने भी अपने आउटफिट और लुक से लोगों का ध्यान खींचा। सिल्वर कलर के आउटफिट में भूमि बेहद अलग दिख रही थीं। देखते ही देखते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इवेंट का ये वीडियो मशहूर सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। वायरल वीडियो में भूमि को देखने के बाद लोग बेहद हैरान रह गए क्योंकि इससे पहले इस तरह के लुक में वे कभी नहीं दिखीं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि लगता है ऑस्ट्रिच से इंस्पायर होकर ये लुक दिया गया है। एक ने कहा कि भूमि पिजन कर। भूमि एकदम पिजन जैसी लग रही हैं। कई लोग भूमि को ऐसे देखकर बेहद हैरान रह गए।

'ये तो इंडियन मेट गाला'
एक यूजर ने कहा कि ये इंडियन मेट गाला है। बताते चलें कि इस इवेंट में भूमि पेडनेकर ही अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं थीं, जिन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। भूमि के अलावा काजोल की बेटी न्यासा देवगन को देखने के बाद लोग उन्हें भी ट्रोल करने लगे। दरअसल, न्यासा देवगन इस इवेंट में अपनी मां काजोल के साथ दिखीं। काजोल न्यासा को पैपराजी के सामने पोज देने के लिए कह रही थीं लेकिन लग रहा था मानो न्यासा का मूड नहीं। ऐसे में उन्होंने मां का हाथ छोड़कर वहां से जाना सही समझा।

न्यासा के लुक पर किया कमेंट
इतने में लोग कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने देखते ही देखते स्टार किड को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने कहा कि न्यासा का बिहेवियर बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। वहीं एक और यूजर ने न्यासा के लुक पर भी कमेंट कर डाला। उन्होंने कहा कि न्यासा देखने में बहुत ही अजीब लग रही है। उनका ये आउटफिट मैच नहीं खा रहा है।

इन सेलेब के अलावा कई सेलेब ऐसे भी रहे, जिनके लुक की खूब तारीफ हुई। इसमें कृति सेनन, श्रद्धा कपूर से लेकर काजोल तक शामिल थीं। कृति सेनन की बात करें, तो उनका रेड लुक फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं श्रद्धा के चोटी लुक की फैंस तारीफ करते नहीं थके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+