Celebrities Trolled: करण जौहर के विवादित बोल तो अनन्या पांडे की एक्टिंग देख ट्रोलर्स ने सुनाई जमकर खरी खोटी
हर हफ्ते बॉलीवुड सेलेब्स किसी ना किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते वो कौन से सेलेब्स हैं जिन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।
मुंबई, 4 सितंबर: बॉलीवुड सेलेब्स आए दिन अपने फैशन सेंस या फिर किसी बयान को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार फैंस सेलेब्स के ड्रेसिंग से बिल्कुल ही इंप्रेस हो जाते हैं तो कई बार फैंस को उनका लुक बिलकुल पसंद नहीं आता। तो कई बार सेलेब्स अपने विवादित बयान के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाते हैं। बीते हफ्ते ऐसे कई सितारें हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर उन्हें खरी खोटी सुनाई गई। चलिए जानते इस लिस्ट में वो कौन से सितारे शामिल हैं?

अनन्या पांडे
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन फिल्म में एक्ट्रेस के खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। यहां तक की सोशल मीडिया में उन पर तरह-तरह की मीम्स भी बने। एक तरफ जहां उनके हॉलीवुड में कदम रखने की चर्चा चल रही तो वहीं यूजर ने लिखा, 'पहले एक्टिंग तो सीख ले बहन', तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं अभी भी आपकी एक्टिंग देखकर हंस रहा हूं'।

करण जौहर
इन दिनों फिल्म निर्माता करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में शो के 9वें एपिसोड में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ नजर आए। इस दौरान करण जौहर ने आलिया भट्ट का जिक्र कर उन्हें देश की सबसे बेस्ट एक्ट्रेस कहा। बस फिर क्या था उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजेन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू किया।
अतुल कुलकर्णी
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के राइटर अतुल कुलकर्णी ने एक ट्वीट किया है जो वायरल हो गया है. इस ट्वीट को लेकर अतुल ट्रोल हुए। अतुल कुलकर्णी ने ट्वीट किया- 'जब विनाश का बड़े स्तर पर जश्न मनाया जाने लगे तो कड़वी सच्चाई कोई मायने नहीं रखती'। हालांकि उनके ट्वीट से ये साफतौर पर कहा नहीं जा सकता कि उन्होंने फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए ट्वीट किया था। लेकिन यूजर्स इसे फिल्म से ही जोड़ रहे हैं।

शहनाज गिल
हाल ही में शहनाज गिल का एक ट्वीट वायरल हुआ था, जो कि उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेथ एनिवर्सरी के अगले दिन शेयर किया था। अब ये ट्वीट वर्ल्ड बियर्ड डे यानी 3 सितंबर को एक्ट्रेस ने किया था। शहनाज ने पूछा, 'दाढ़ी के बारे में यह सब क्या प्रचार है अब इसका अपना दिन हो गया है! शेविंग से क्या प्रॉब्लम है?' बस इतना ही शहनाज गिल के सवाल करते ही एक्ट्रेस को नेटिजेन्स ने जमकर ट्रोल किया।
नीसा देवगन और खुशी कपूर
स्टार किड्स खुशी कपूर और नीसा देवगन को इस हफ्ते मुंबई में पार्टी करते देखा गया। स्टार बेटियों को उनके रवैये के लिए बाहर बुलाया गया क्योंकि उन्होंने पोज़ देने से साफ इंकार कर दिया था। एक नेटिजन ने टिप्पणी की, "वे चाहते हैं कि वे खुद पर क्लिक करें और ध्यान दें और साथ ही साथ नखरे भी दिखाना चाहते हैं।" एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "ये लड़कियां पढ़ने के बजाय 30 साल की महिलाओं की तरह व्यवहार कर रही हैं।"












Click it and Unblock the Notifications