Bachchan Family Education: अमिताभ से लेकर बहू ऐश्वर्या तक, जानें कितना पढ़ा-लिखा है बच्चन परिवार
Bachchan Family Education: अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार अकसर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बना ही रहता है। हाल ही में सुपरस्टार की नातिन नव्या खूब चर्चा में रही थीं, क्योंकि उनका IIM में एडमिशन हो गया, जहां से वे अब एमबीए करेंगी। ऐसे में फैंस बच्चन फैमिली की पढ़ाई लिखाई के बारे में जानने को काफी बेताब रहते हैं।
चलिये आज हम बच्चन फैमिली की एजुकेशन के बारे में जान लेते हैं। जानते हैं कि बच्चन परिवार का एक-एक सदस्य कितना पढ़ा-लिखा है।

कितने पढ़े-लिखे हैं अमिताभ बच्चन?
सबसे पहले बात करते हैं बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की। अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने से पहले नैनीताल में अपनी कक्षा 12वीं की पढ़ाई पूरी की।
जया बच्चन की पढ़ाई
जया बच्चन की बात करें तो एक्ट्रेस नेभोपाल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद पुणे में भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान से उच्च शिक्षा ली। ये संस्थान कई प्रतिभाशाली अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को तैयार करने के लिए फेमस है।
अभिषेक बच्चन ने मुंबई में की स्कूलिंग
अभिषेक बच्चन ने मुंबई में स्कूल की पढ़ाई की और फिर स्विटजरलैंड के एग्लोन कॉलेज चले गए। बाद में उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी में अपनी पढ़ाई शुरू की, हालांकि उन्होंने वहां अपनी डिग्री पूरी नहीं की। और फिर फिल्मी करियर में वे आगे बढ़े।
ऐश्वर्या राय कितनी पढ़ी-लिखीं?
ऐश्वर्या राय बच्चन ने मॉडलिंग में सफल करियर शुरू करने से पहले रचना संसद अकैडमी से पढ़ाई की थी। उनकी शिक्षा ने उनके शुरुआती करियर ऑप्शन्स को फ्रेम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्वेता बच्चन ने भी बोस्टन से की पढ़ाई
श्वेता बच्चन नंदा ने स्विटजरलैंड से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। उन्होंने अपने भाई अभिषेक की तरह ही बोस्टन विश्वविद्यालय में भी पढ़ाई की।
नव्या ने किया ग्रेजुएशन
नव्या नवेली नंदा ने फोर्डहम यूनिवर्सिटी से डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूएक्स डिजाइन में ग्रेजुएशन किया है। अब हाल ही मे नव्या एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि हाल ही में उन्होंने अमेरिका की फोर्डहैम यूनिवर्सिटी से डिजिटल टेक्नोलॉजी और यूएक्स डिजाइन में बैचलर्स डिग्री हासिल की है।
कितने पढ़े हैं अगस्त्?
अगस्त्य नंदा ने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और 2019 में ग्रेजुएशन की उपाधि हासिल की। यह प्रतिष्ठित स्कूल अपने कठोर शैक्षणिक मानकों और समग्र विकास दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है।
आराध्या की पढ़ाई
आराध्या बच्चन फिलहाल मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (DAIS) में पढ़ रही हैं। ये स्कूल भारत के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों में से एक है, जो अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है।
बच्चन परिवार शिक्षा पर बहुत जोर देता है, और परिवार का हर एक सदस्य अच्छा खासा पढ़ा लिखा भी है। हालांकि अमिताभ और जया बच्चन की तरह फिल्मी दुनिया में कोई इतना नाम नहीं कमा पाया।












Click it and Unblock the Notifications