इंडस्ट्री के लिए बुरा जा रहा साल 2023, तीन महीने में इन 6 सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा

भोजपुरी इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा, जब खबर आई कि आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली। साल 2023 वैसे भी इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है। साल के शुरू होने के 3 महीने के भीतर ही कई सितारों ने दुनिया को अलविदा कहा।

 these actors died in 2023

Actors who died in 2023: भोजपुरी समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब खबर मिली कि अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। वाराणसी के एक होटल में एक्ट्रेस का शव मिला। इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे का कारण अभी साफ नहीं हो सका है। हालांकि, इंडस्ट्री में एक्ट्रेस की अचानक मौत से शोक की लहर है। भोजपुरी अभिनेत्री के अलावा साल 2023 में कई ऐसे और भी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी अचानक मौत ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। आइये बात करते हैं ऐसे एक्टर्स की, जो मात्र तीन महीनों यानी कि 2023 की शुरुआत में दुनिया से रुख्सत हो गए।

आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या
सबसे पहले बात करते हैं भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की। भोजपुरी की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर जब फैंस को मिली, तो वे बेहद चौंक गए। एक्ट्रेस के सुसाइड की खबर पर भरोसा कर पाना वाकई बेहद मुश्किल है। एक्ट्रेस की मौत के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। एक्ट्रेस के 1.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो उनके आखिरी पोस्ट पर अब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

सतीश कौशिक को पड़ा हार्ट अटैक
कई सालों से फैंस का जमकर एंटरटेनमेंट करने वाले सतीश कौशिक की मौत ने लोगों को गहरा सदमा दिया। हंसी-खुशी होली मनाने के बाद एक्टर को लेकर खबर मिली कि उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस खबर को डाइजेस्ट कर पाना भी लोगों के लिए काफी मुश्किल था कि एक्टर का अचानक निधन हो गया। सतीश कौशिक बॉलीवुड के जाने-माने और टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शुमार थे। अभी तक भी उनकी मौत लोगों को सपने जैसी लग रही है।

Satish Kaushik

प्रदीप सरकार की बिगड़ी तबीयत
बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक बार फिर उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब फिल्म परिणीता के निर्देशन से पहचान बनाने वाले फिल्ममेकर प्रदीप सरकार का निधन हो गया। पीटीआई भाषा से बात करते हुए सरकार की पत्नी ने बताया कि उन्होंने लीलावती अस्पताल में देर रात तीन बजकर 30 मिनट के आसपास अंतिम सांसे लीं। उनकी पत्नी ने बताया कि 22 मार्च को उन्हें वायरल बुखार हुआ था। इसके बाद वे निमोनिया से ग्रसित पाए गए और उनके फेफड़ों पर भी इसका बुरा असर पड़ा।

सुधीर वर्मा ने किया सुसाइड
साउथ फिल्म इंडस्ट्री उस वक्त बुरी तरह से हिल गई, जब खबर मिली कि सुधीर वर्मा ने खुदखुशी कर ली। बताया गया कि विशाखापत्तनम स्थित अपने घर पर उन्होंने सुसाइड किया। एक्टर के को एक्टर ने उनकी मौत की पुष्टि की। साल 2013 में एक्टर ने इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। साल 2013 में आई फिल्म स्वामी रा रा से उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया। बताया गया कि एक्टर को अच्छी खास पहचान मिलने के बाद भी अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे थे।

sudhir verma

ई रामदास को पड़ा दिल का दौरा
66 साल की उम्र में अभिनेता और निर्देशक ई रामदास का निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनके बेटे ने एक्टर के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर लोगों को दी। 23 जनवरी को एक्टर का निधन हुआ और उनके बेटे ने पोस्ट शेयर कर कहा कि उन्होंने कहा कि आपको ये बताते हुए दुख हो रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 24 तारीख सुबह 11 बजे उनके निवास स्थान पर किया जाएगा।

लिवर सिरोसिस से सुनील होलकर की मौत
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम कर चुके सुनील होलकर का 40 साल की उम्र में लिवर सिरोसिस की वजह से निधन हो गया। एक्टर के जाने के बाद से उनकी फैमिली और फ्रेंड्स को तगड़ा झटका लगा। अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाने वाले एक्टर सुनील होलकर ने 13 जनवरी साल 2023 को आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, एक्टर लंबे समय से लिवर की बीमारी से जूझ रे थे और उनका इलाज भी चल रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+