Matthew Perry Death Case: 'फ्रेंड्स' एक्टर की मौत मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Matthew Perry Case Update: साल 2023 में फैंस का दिल टूट गया था, जब 'फ्रेंड्स' के एक्टर की 54 साल की उम्र में मौत की अचानक खबर आई। 15 अगस्त के दिन इस केस में बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें पांच लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। इसके साथ ही मामले को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
बताते चलें कि 54 साल के मैथ्यू का शव उनके पेसेफिक पैलिसैड्स स्थित घर के स्विमिंग पूल में तैरता हुआ नजर आया था। दिसंबर को ही उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि डूबने से उनकी मौत हुई है। अब इस केस में कुछ लोगों की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है।

अब इस मामले में पुलिस के हाथ में कुछ सबूत लगे हैं और साथ ही इस मसले में पांच लोगों की गिरफ्तारी की खबर भी सामने आ रही है। इसमें एक्टर का पर्सनल असिस्टेंट औऱ दो डॉक्टरों के साथ अन्य दो लोगों के नाम शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए ये सभी लोग उस क्रिमिनल नेटवर्क का हिस्सा थे, जिन्होंने एक्टर को ड्रग्स मुहैया कराए। यूएस की ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन की एडमिनिस्ट्रेटर एन मिलग्राम ने कहा कि हर आरोपी ने मैथ्यू पेरी की मौत में अहम रोल निभाया है। किसी ने उन्हें गलत तरीके से केटामाइ प्रिस्क्राइब की और किसी ने बेची।
उनके शरीर में इसे इंजेक्ट किया गया और एक्टर की साल 2023 में उनकी मौत हो गई। एक्टर की मौत की खबर ने फैंस को काफी तगड़ा सदमा दिया।












Click it and Unblock the Notifications