पूर्व पाक क्रिकेटर ने बहू ऐश्वर्या राय पर किया भद्दा कमेंट, ससुर अमिताभ बच्चन को आया गुस्सा और फिर जो हुआ

Amitabh Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के विवादित बयान के बाद ही लोग ऐश्वर्या राय को लेकर चर्चा करने लगे हैं। हाल ही में अब्दुल रज्जाक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन इस दौरान उन्होंने उदाहरण देते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक भद्दा कमेंट कर दिया था जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। हालांकि बाद में उन्होंने ऐश्वर्या से सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली थी।

अमिताभ बच्चन ने किया खास ट्वीट
इस मामले को लेकर अभी तक ऐश्वर्या राय बच्चन का कोई भी बयान सामने नहीं आया है लेकिन उनके ससुर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने इस मामले पर क्रिप्टिक ट्वीट किया है। बिग बी इस ट्वीट में सबसे पहले हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है। इसके बाद बिग बी ने लिखा है- इसका अर्थ छपे हुए कागज पर लिकित शब्दों से कहीं ज्यादा है।

Amitabh Bachchan

बिग बी ने इशारों में समझायी बात
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के माफीनामे के कुछ घंटों बाद अमिताभ बच्चन ने ये ट्वीट किया है। हालांकि बिग बी ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है लेकिन उन्होंने अपने इशारों में कई लोगों को अपनी बात समझा दी है। वहीं लोगों की मानें तो बिग बी ने ये बात अब्दुल रज्जाक के लिए ही लिखी है जिन्होंने उनकी घर की बहू को लेकर टिप्पणी की थी।

अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय को लेकर किया था ऐसा कमेंट
आपको बता दें कि अब्दुल रज्जाक वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की खराब परफॉर्मेंस की आलोचना कर रहे थे। अब्दुल का कहना था कि पाकिस्तान क्रिकेटर्स की खराब परफॉर्मेंस के कारण वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने ऐश्वर्या राय का उदाहरण दिया था। इस विवादित बयान के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने अब्दुल रज्जाक को फटकार लगाई। इसके अलावा तमाम क्रिकेटर्स ने अब्दुल रज्जाक के बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया और उन्हें माफी मांगने के लिए भी कहा।

पाक क्रिकेटर को मांगनी पड़ी माफी
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय बच्चन पर की गई भद्दी टिप्पणी को लेकर माफी मांगी। क्रिकेटर ने वीडियो शेयर कर कहा- मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं इसके लिए काफी शर्मिंदा हूं और ऐश्वर्या राय से माफी मांगता हूं। मेरी इंटेंशन ऐसी नहीं थी और ये मेरे मुंह से गलती से निकल गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+