Force 3 Update: जॉन अब्राहम की फिल्म पर नया अपडेट, ACP यशवर्धन बनकर कब आएंगे पर्दे पर?
Force 3 Update: जॉन अब्राहम को फोर्स में काफी पसंद किया गया था। अब एक बार फिर वह एसीपी यशवर्धन बनकर पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। पिछले दो साल से जॉन इस फिल्म के लिए काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए नया डायरेक्टर चुन लिया गया है। जॉन पिछले दो साल से फिल्म के तीसरे पार्ट पर गंभीरता से काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अब वो शूटिंग का काम शुरू कर रहे हैं। फोर्स फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में काफी अच्छी चली थीं और दर्शकों को पसंद आई थी।
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट में फोर्स 3 को लेकर सारी डिटेल शेयर की गई हैं। फोर्स 3 के डायरेक्शन का जिम्मा भाव धुलिया को दिया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जॉन अब्राहम फोर्स फ्रेंचाइज को रीबूट करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी शुरू कर दी है।

Force 3 Update: भाव धुलिया करेंगे डायरेक्टर
फोर्स 3 की स्क्रिप्ट में भाव धुलिया ने थोड़े बदलाव किए हैं और इसे अपना टच देने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, फोर्स 3 की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में रहेंगे और वह एसीपी यशवर्धन का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिलहाल विलेन को लेकर अपडेट नहीं आया है। फोर्स फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में विद्युत जामवाल को विलेन के तौर पर दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
यह भी पढ़ें: John Abraham ने कश्मीर फाइल्स और छावा को बताया प्रोपगैंडा फिल्म, 'मैं कभी नहीं बनाऊंगा इस तरह का सिनेमा'
John Abraham ने खरीदी फोर्स फिल्म की फ्रेंचाइजी
फोर्स का पहला पार्ट साल 2011 में रिलीज़ हुआ था और इसमें जॉन के साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थे। दोनों के रोल को काफी पसंद किया गया था। नेगेटिव किरदार में विद्युत जामवाल ने भी खूब रंग जमाया था। फोर्स 2 साल 2016 में रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म में जॉन के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थीं। इस सीरीज में नेगेटिव किरदार में ताहिर राज भसीन नजर दिखाए थे। अब जॉन ने बतौर प्रोड्यूसर विपुल शाह से इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं और अब इसे खुद बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर खुद जॉन ने पर्सनल लेवल पर काम किया है।
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: जॉन अब्रहाम की 'द डिप्लोमैट' की शुरुआत धीमी, मेकर्स की चाल नहीं आई काम












Click it and Unblock the Notifications