John Abraham ने कश्मीर फाइल्स और छावा को बताया प्रोपगैंडा फिल्म, 'मैं कभी नहीं बनाऊंगा इस तरह का सिनेमा'
John Abraham News: जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म तेहरान की मीडिया में काफी चर्चा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनके एक बयान की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। दरअसल 'इंडिया टुडे' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। न मैं लेफ्ट का हूं न राइट विंग का हूं। मैं सिर्फ समाज में जो कुछ हो रहा है उसे समझता हूं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि छावा और कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में प्रोपगैंडा को बढ़ाने वाली हैं। मैं कभी ऐसी फिल्म नहीं बना सकता हूं।
इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैंने छावा फिल्म नहीं देखी है, लेकिन सुना है कि यह लोगों को काफी पसंद आई थी। मैंने सुना कि कश्मीर फाइल्स को भी पसंद किया गया। मैं सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि मैं ऐसी फिल्में नहीं बनाऊंगा। मैं अपनी फिल्मों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। जॉन के इस बयान पर सोशल मीडिया में जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ एक्टर की आलोचना कर रहे हैं।

John Abraham ने सेंसरशिप पर भी उठाए सवाल
इंडिया टुडे से बातचीत में जॉन अब्राहम ने कहा कि सेंसरशिप की हमें जरूरत है, मैं इस बात को स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से सेंसरशिप की जा रही है, उस पर थोड़े सवाल उठते ही हैं। मैं मानता हूं कि अब तक मेरे साथ अच्छा अनुभव रहा है। मुझे इस बात की चिंता है कि राइट विंग की फिल्मों को दर्शक आसानी से मिल रहे हैं।'
It is scary when Right wing films like Kashmir files which are made to polarise people find an audience.
I am never tempted to make such movies and I never will - John Abraham
Finally someone in bollywood with a spine 🔥 pic.twitter.com/sNJJInEsMN
— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) August 12, 2025
उन्होंने कहा कि मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। मैं सिर्फ फिल्ममेकर के तौर पर खुद से पूछता हूं कि मुझे किस लाइन पर चलना है? उन्होंने कहा कि मेरे पास एक विकल्प था कि मैं कमर्शियल की तरफ मुड़ जाऊं या फिर जो मैं कहना चाहता हूं, उसको लेकर ही सच्चा रहूंगा। मैंने दूसरा रास्ता चुना है।
यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम की The Diplomat की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने, थिएटर में नहीं देख पाने का मलाल होगा दूर
Kashmir Files और छावा जैसी फिल्मों पर जाहिर की चिंता
जॉन अब्राहम से पूछा गया कि क्या वह कश्मीर फाइल्स और छावा जैसी फिल्में बनाएंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'हम राजनीतिक तौर पर ऐसे वक्त में जी रहे हैं जब प्रतिक्रियाएं बहुत तीव्रता से आ रही है। ऐसे राजनीतिक माहौल में अगर लोगों की सोच को प्रभावित करने के इरादे से फिल्में बनाते हैं और ये फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही हैं। यह मेरे लिए कहीं न कहीं डरावना है। मैं कभी भी ऐसी फिल्में नहीं बनाऊंगा।'
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: जॉन अब्रहाम की 'द डिप्लोमैट' की शुरुआत धीमी, मेकर्स की चाल नहीं आई काम












Click it and Unblock the Notifications