Baby John: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' ने 10वें दिन ही तोड़ा दम, की इतनी कमाई कि आप सोच नहीं सकते
Baby John Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, एक्ट्रेस वामिका गब्बी और साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश स्टारर फिल्म 'बेबी जॉन' से मेकर्स को ढेर सारी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं पाई।
25 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी 'बेबी जॉन'
ये फिल्म गत 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर कलीस हैं जबकि एटली ने इस मूवी को प्रोड्यूस किया है। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक नहीं खींच पाई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की थी लेकिन उसके बाद से ही ये बॉक्स ऑफिस पर गिरती चली गई।

'बेबी जॉन' की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस
-फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन तो दम ही तोड़ दिया है। 'बेबी जॉन' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। हालांकि फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी निरशाजनक है।
-दरअसल 'बेबी जॉन' को 30 दिन पुरानी फिल्म 'पुष्पा 2' और हॉलीवुड फिल्म 'मुफासा द किंग' के चलते भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
-ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है लेकिन 'बेबी जॉन' अब फ्लॉप हो चुकी है।
-'बेबी जॉन' ने ओपनिंग डे पर 11.25 करोड़ रुपए से खाता खोला था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़, तीसरे दिन 3.65 करोड़, चौथे दिन 4.25 करोड़, 5वें दिन 4.75 करोड़, छठे दिन 1.85 करोड़, 7वें दिन 2.15 करोड़, 8वें दिन 2.75 करोड़ और 9वें दिन 1 करोड़ रुपए की कमाई की है।
-इसी के साथ 'बेबी जॉन' का एक हफ्ते का कुल कलेक्शन 36.4 करोड़ रुपए हो गया है।
'बेबी जॉन' की 10वें दिन की कमाई
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'बेबी जॉन' ने रिलीज के 10वें दिन 45 लाख रुपये कमाए हैं।
-इसी के साथ 'बेबी जॉन' का 10 दिनों का कुल कलेक्शन अब 36.85 करोड़ रुपये हो गया है।
'बेबी जॉन' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम
'बेबी जॉन' बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरी हालत में है। ये फिल्म रिलीज के 10वें दिन ही लाखों में सिमट गई है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इतनी खराब है कि इसका जल्द ही पैकअप होता हुआ नजर आ रहा है। 180 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म रिलीज के 10 दिन बाद भी 50 करोड़ रुपए नहीं कमा पाई है।












Click it and Unblock the Notifications