Highest Paid Actress: कौन है बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस? टॉप 10 की लिस्ट में नेशनल क्रश का नाम ही नहीं
Highest Paid Actress Forbes 2024 India: साल 2024 का आधा महीना बीत चुका है, बॉक्स ऑफिस सुस्त पड़ा है तो वहीं लंबे वक्त से कोई पब्लिक जुटाऊ बड़ी फिल्म पर्दे पर नहीं आई लेकिन इसके बावजूद फिल्मी तारिकाओं की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।
जिसका साक्षात उदाहरण है फोर्ब्स ( Forbes) की ये लिस्ट, जिसमें उसने बॉलीवुड की Highest Paid Actress के बारे में बताया है।आपको बता दें कि फोर्ब्स ने ये लिस्ट आईएमडीबी (IMDB) की मदद से तैयार की है।

इस लिस्ट में नंबर वन की पोजिशन पर बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम हैं। जिनके बारे में कहा गया है कि वो एक फिल्म के लिए करीब 15 से 30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। दीपिका की पिछले साल आई दोनों फिल्में 'पठान' और 'जवान' हिट रही थीं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण गर्भवती हैं और जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं।
कंगना रनौत हैं दूसरे नंबर पर, तीसरी पोजिशन पर हैं 'देसी गर्ल'
तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती हैं बॉलीवुड 'क्वीन' यानी कंगना रनौत (Kangana Ranaut), जो कि एक फिल्म के लिए 15 से 27 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। आपको बता दें कि कंगना अब सांसद बन चुकी हैं, वो हिमाचल के मंडी सीट से जीतकर संसद पहुंची हैं।
प्रियंका लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं...
तो वहीं इस लिस्ट में तीसरा नंबर पर हैं बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' यानि की प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), जो कि एक फिल्म के लिए करीब 15 से 25 करोड़ लेती है, ताज्जुब ये है कि प्रियंका लंबे वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन फिर भी वो इस लिस्ट में नंबर तीन पर हैं।
आलिया भट्ट से मंहगी हैं कैटरीना कैफ
जबकि चौथे नंबर पर कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif) हैं, जो कि एक फिल्म के लिए 15 से 25 करोड़ चार्ज करती हैं तो वहीं 5वें नंबर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) कपूर का नाम आता है, जो कि एक फिल्म के लिए 10 से 20 करोड़ रु लेती हैं। 6th पोजिशन पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)का नाम है जिनकी फीस 8 करोड़ से 18 करोड़ के बीच में हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन भी हैं काफी मंहगी अभिनेत्री
तो वहीं 7वें नंबर पर 'आशिकी' फेम श्रद्धा कपूर ( Shraddha Kapoor) का नाम है, जिनकी फीस 7 से 15 करोड़ रुपये है तो वहीं आठवें नंबर पर विद्या बालन ( Vidya Balan)हैं, जिनकी फीस 8 से 14 करोड़ रुपये के बीच में हैं तो 9वें नंबर पर पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)हैं, जिनकी फीस 10 करोड़ रुपये है।
लिस्ट में नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना का नाम नहीं
तो वहीं 10 वें नंबर पर अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) हैं, जो कि एक फिल्म में काम करने के लिए 8 से 12 करोड़ रु चार्ज करती हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में दक्षिण भारतीय की किसी भी अभिनेत्री का नाम नहीं हैं, यहां तक कि इसमें 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)का नाम भी नहीं है, जो कि साउथ की महंगी अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications