पहले वीकेंड पर ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने रच दिया इतिहास, 100 करोड़ क्लब में कर ली एंट्री, जानें टोटल कमाई

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने जबरदस्त ओपनिंग से अपनी शुरुआत की और अब खबर है कि ये फिल्म वीकेंड खत्म होते ही 100 करोड़ के क्लब में अपनी एंट्री कर चुकी है।

मुंबई, 12 सितंबरः बॉयकॉट के मुहिम के बीच गत 9 सितंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था। पहले दिन ही इस फिल्म ने करीब 36 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। एक तरफ जहां रिलीज से पहले इस फिल्म का जमकर बॉयकॉट किया जा रहा था वहीं इस फिल्म की कमाई ने लोगों के मुंह पर अब ताले लगा दिए हैं। इस फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग से अपनी शुरुआत की और अब खबर है कि ये फिल्म वीकेंड खत्म होते ही 100 करोड़ के क्लब में अपनी एंट्री कर चुकी है।

Recommended Video

    Brahmastra का Opening Weekend पर Box Office Collection | 100 Crore | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    100 करोड़ के क्लब में हुई 'ब्रह्मास्त्र' की एंट्री

    100 करोड़ के क्लब में हुई 'ब्रह्मास्त्र' की एंट्री

    बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने गत रविवार को करीब 39 करोड़ रुपए की कमाई की है। रिलीज के पहले ही दिन से कई रिकॉर्ड ब्रेक कर चुकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने अब तक देशभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने गत रविवार यानी 11 सितंबर को ही करीब 39 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं अन्य भाषाओं में रिलीज इस फिल्म ने गत रविवार को करीब 4 करोड़ रुपए की कमाई की है।

    पहले वीकेंड पर ही 'ब्रह्मास्त्र' ने किया कमाल

    पहले वीकेंड पर ही 'ब्रह्मास्त्र' ने किया कमाल

    इस तरह से फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 43 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 105 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। किसी फिल्म के लिए अपने पहले वीकेंड में बिना किसी पब्लिक हॉलीडे के 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना बड़ी बात होती है। आपको बता दें कि इससे पहले तक बॉलीवुड की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही थीं। बड़े-बड़े स्टार्स जैसे अक्षय कुमार और आमिर खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई जादू नहीं चला पाई थीं।

    वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ 150 करोड़

    वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ 150 करोड़

    फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज के पहले दो दिनों में ही दुनिया भर में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 150 करोड़ रुपए की कमाई की है। प्रोडक्शन बैनर स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस के मुताबिक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' पूरी दुनिया में मौजूद दर्शकों पर अपना जादू चलाया है। लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं।

    फिल्म कर रही है अच्छा परफॉर्म

    फिल्म कर रही है अच्छा परफॉर्म

    जानकारी के अनुसार अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्मों में ये मूवी ओपनिंग वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवी फिल्म हो सकती है। ये फिल्म बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसके वीकेंड कलेक्शन की तुलना साउथ की फिल्मों के साथ की जा रही है।

    ग्लोबल बॉक्स आफिस की कमाई

    ग्लोबल बॉक्स आफिस की कमाई

    इस मूवी को फिल्म ट्रेड इंडस्ट्री और थिएटरों के मालिक भी काफी पसंद कर रहे हैं। थिएटरों के मालिकों के अनुसार लंबे समय बाद सिनेमाघरों में लोगों की काफी भीड़ देखी गई है। न सिर्फ देशभर में बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ तक की कमाई कर ली है। आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+