Photos: आखिरकार एक दूजे के हुए नयनतारा-विग्नेश, सामने आई शादी की पहली तस्वीर
नयनतारा और विग्नेश ने शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब दोनों की शादी की तस्वीर सामने आ चुकी है।
मुंबई, 9 जून: आखिरकार साउथ सिनेमा की मशहूर जोड़ी नयनतारा और विग्नेश शिवन शादी के बंधन में बंध गए हैं। फैंस उनकी शादी की तस्वीर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब उनकी शादी की तस्वीर सामने आ चुकी है। इस ग्रेंड वैडिंग में बॉलीवुड की कईं बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई हैं।

विग्रेश शिवन ने शेयर की तस्वीरें
विग्नेश शिवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में को शेयर कर विग्नेश शिवन ने लिखा- "भगवान की कृपा से और पैरंट्स व दोस्तों के आशीर्वाद से मैंने नयनतारा से शादी कर ली है"।
On a scale of 10…
She’s Nayan & am the One ☝️☺️😍🥰
With God’s grace , the universe , all the blessings of our parents & best of friends
Jus married #Nayanthara ☺️😍🥰 #WikkiNayan #wikkinayanwedding pic.twitter.com/C7ySe17i8F
— Vignesh Shivan (@VigneshShivN) June 9, 2022
नयनतारा का दुल्हन लुक
नयनतारा पहने इस लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनको विग्नेश इस तस्वीर में माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों अपनी इस शादी के जोड़े में एकसाथ अच्छे लग रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उनके इस स्पेशल डे पर शाहरुख खान भी उनको शुभकामनाएं देने शादी में पहुंचे हैं। बता दें कि, शाहरुख खान के साथ फिल्ममेकर एटली और मणिरत्नम भी पहुंचे हैं।
शादी में पहुंचे ये सेलेब्स
नयनतारा और विग्नेश की शादी समारोह में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं इस शादी बॉलीवुड के कईं सुपरस्टार शामिल हुए हैं। जैसे रजनीकांत, शाहरुख खान, विजय सेतुपति और निर्देशक मणिरत्नम, निर्देशक शिव, के एस रवि कुमार, एटली, सरथ कुमार और राधिका, संगीत निर्देशक अनिरुद्ध शादी में पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications