विक्की कौशल की दुल्हन बनीं कटरीना कैफ, पहली तस्वीर आई सामने

जयपुर, 09 दिसंबर: आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल आज शादी के बंधन में बंध गए। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के फेरे और सभी विधियां पहले पूरी हो चुकी हैं। वेडिंग वेन्यू यानी होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट इस जोड़े की पहली फोटो सामने आई है। हालांकि शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए इस कपल ने कई प्रतिबंध और एहतियात भी बरते गए हैं।

Recommended Video

    Katrina kaif की मम्मी ने Vicky Kaushal के पैरेंटस को London के लिए किया Invite| वनइंडिया हिंदी

    विक्की कौशल लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहने हुए दिखे

    विक्की कौशल लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहने हुए दिखे

    सामने आईं फोटो में विक्की कौशल ने लाइट पिंक कलर की शेरवानी पहने हुए दिख रहे हैं। वहीं कैटरीना कैफ लाल जोड़े में सजी हुईं दिख रही हैं। विक्की कौशल विंटेज कार में बैठकर बारात के साथ पहुंचे हैं। सिक्स सेंसेज फोर्ट के मर्दाना महल के सामने के ओपन गार्डन में शाही अंदाज में विक्की-कैटरीना की शादी का मंडप सजाया गया है। शादी के बाद जमकर किले में आतिशबाजी हुई।

    (PC: Hype PR)

    बरातियों के लिए आई थीं खास पगड़ी

    बरातियों के लिए आई थीं खास पगड़ी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैटरीना-विक्की कौशल की शादी में बरातियों और घरातियों ने जोधपुर से आई खास पगड़ी पहनी है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में सभी बारातियों ने मैचिंग पगड़ी पहनी है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के लिए मंदिर में पूजा हुई। मंदिर में पूजा के बाद पंडित रिजोर्ट जाकर विक्की-कैटरीना को प्रसाद दिया।

    कैट और विक्की हनीमून के लिए मालदीव नहीं जा रहे हैं

    कैट और विक्की हनीमून के लिए मालदीव नहीं जा रहे हैं

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कैट और विक्की हनीमून के लिए मालदीव नहीं जा रहे हैं। कैटरीना औऱ विक्की 12 दिसंबर तक सिक्स सेंसेज रिजोर्ट में ही ठहरेंगे।

    कई दिनों से चल रहा है उनकी शादी का समारोह

    कई दिनों से चल रहा है उनकी शादी का समारोह

    विक्की और कटरीना बीते कुछ दिनों से राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फूड बरवाड़ा में अपने शादी के फंक्शन इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच वेडिंग वेन्यू से आई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

    कैटरीना कैफ शादी का करीब 75 प्रतिशत खर्चा उठा रही हैं

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैटरीना कैफ शादी का करीब 75 प्रतिशत खर्चा उठा रही हैं। शादी से जुड़े कई बड़े फैसले उन्होनें ही लिए हैं। विक्की और कटरीना की शादी में कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए। वहीं, अभिनेता अक्षय कुमार और सारा अली खान देर शाम वेडिंग वेन्यू पहुंचेंगे।

    (PC: Hype PR)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+