'बधाई दो' से पहले इन 7 फिल्मों में भी दिखाए जा चुके गे/लेस्बियन संबध, विवाद भी खूब हुआ
मुंबई, 11 फरवरी: राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म बधाई दो आज (11 फरवरी) रिलीज हो गई है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर एक लेस्बियन महिला के किरदार में हैं, वहीं राजकुमार राव गे बने हैं। इस फिल्म में एलजीबीटी कम्युनिटी किरदारों को दिखाने को लेकर चर्चा है। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है, जब हिन्दी सिनेमा में गे और लेस्बियन संबंधों पर फिल्म बनी है। कई फिल्में इस विषय पर बन चुकी हैं जो चर्चा में भी रही हैं कुछ विवादों की वजह भी बनीं।

बधाई दो में हीरो गे हीरोइन लेस्बियन
फिल्म बधाई दो की कहानी पुलिस अधिकारी शार्दुल और स्पोर्ट्स टीचर सुमन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में भूमि सुमन के रोल में हैं, जो स्पोर्ट्स टीचर है, राजकुमार राव फिल्म में पुलिस अफसर बने हैं। भूमि लेस्बियन तो राज कुमार गे के किरदार में हैं। फिल्म में दोनों अपने परिवार वालों और समाज को दिखाने के लिए वो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं। इसी पर फिल्म की कहानी है।

शबाना और नंदिता दास की फायर
एलजीटीबी समुदाय पर सबसे चर्चित फिल्मों में साल 1996 में आई फिल्म फायर है। दीपा मेहता की इस फिल्म में शबाना आजमी और नंदीता दास दो शादीशुदा महिलाओं के किरदारों में थीं। जो एक-दूसरे की और आकर्षित होती हैं। ये फिल्म अपनी कहानी और शबाना-नंदिता के बीच फिल्माए सीन को लेकर काफी विवादों में भी रही थी।
Recommended Video

मनोज वाजपेयी की अलीगढ़
साल 2015 में हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' रिलीज हुई थी। मनोज बाजपेयी और राजकुमार राव के मुख्य किरदारों वाली इस फिल्म की काफी तारीफ हुई थी। ये फिल्म अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मराठी भाषा के प्रोफेसर रहे रामचंद्र सिरस की जिंदगी पर है, जो कि गे थे।

कपूर एंड संस
2016 में आई कपूर एंड संस में एलजीटीबी कम्युनिटी के किरदारों को दिखाया गया है। ऋषि कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, फवाद खान इस फिल्म में दिखे थे। फिल्म में फवाद खान को गे दिखाया गया है। साथ ही ये भी कैसे इस कम्युनिटी के लोगों को समाज में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

शुभ मंगल ज्यादा सावधान
2020 में आई आयुष्मान खुराना और जीतेंद्र कुमार के मुख्य किरदारों वाली इस फिल्म को खूब पंसद किया गया था। फिल्म में आयुष्मान और जीतेंद्र ने अमन और कार्तिक नाम के लड़कों का किरदार किया जो गे हैं और लिव-इन में रहते हैं। इनके बारे में पता चलने पर परिवार कैसे पेश आता है, ये फिल्म में दिखाया गया है।

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सोनम कपूर और रेजिना कैसेंद्रा ने लेस्बियन का किरदार निभाया है। फिल्म लेस्बियन स्वीटी चौधरी (सोनम कपूर) की कहानी है जिसका परिवार उसकी शादी लड़के से करना चाहता है। ये फिल्म पीजी वुडहाउस के 1919 में प्रकाशित उपन्यास अ डैमजल इन डिस्ट्रेस पर आधारित है।

हम भी अकेले, तुम भी अकेले
जरीन खान और अंशुमान झा की फिल्म 'हम भी अकेले, तुम भी अकेले' एक गे व्यक्ति और लेस्बियन महिला की कहानी है। फिल्म में जरीन लेस्बियन और अंशुमान गे बने हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे ये दोनों अपनी सेक्शुअल ओरिएनटेशन की वजह से परेशानी का सामना करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications