आलिया-रणबीर की शादी की खबरों के बीच 'ब्रह्मास्त्र' का पोस्टर हुआ जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

मुंबई, अप्रैल 10। इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि अभी इन दोनों की ओर से या फिर इनके परिवार की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अटकलों का बाजार लगातार गर्म है कि आलिया और रणबीर 19 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं। इन अटकलों के बीच आलिया और रणबीर की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। आलिया और रणबीर की यह फिल्म 9 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

ब्रह्मास्त्र के सेट पर ही मिले थे आलिया-रणबीर

ब्रह्मास्त्र के सेट पर ही मिले थे आलिया-रणबीर

फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। अयान मुखर्जी की पोस्ट ने फिर से यह संकेत दिए हैं कि आलिया और रणबीर की शादी बहुत जल्द होने वाली है। अयान ने पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि किसी भी चीज को जारी करने का सही वक्त होता है। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर के बीच लव वाला एंगल 2017 से ही चल रहा है, जब इन दोनों की मुलाकात 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई थी।

पोस्टर शेयर करते हुए अयान ने क्या कहा?

पोस्टर शेयर करते हुए अयान ने क्या कहा?

अयान मुखर्जी ने फिल्म के पोस्टर को जारी करते हुए कहा है, "'लव इज द लाइट!' पार्ट वन: शिव... जिसे अब 'ब्रह्मास्त्र' का पहला चैप्टर कहा जाता है। लेकिन सबसे लंबे समय तक, ये हुआ करता था ... भाग एक: प्यार। क्योंकि इसका मूल, ब्रह्मास्त्र प्रेम की ऊर्जा के बारे में है। एक प्यार - जो फिल्म से परे, और जीवन में आग की तरह फैल गया। तो ये रहा, हमारा लव पोस्टर!"

आलिया ने भी शेयर किया पोस्टर

आलिया ने भी शेयर किया पोस्टर

अयान के अलावा आलिया भट्ट ने इस पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आलिया ने लिखा है, 'लव एंड लाइट' । वहीं अयान मुखर्जी के पोस्ट पर आलिया भट्ट के रिएक्शन ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है, उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दिन अब जल्द ही आने वाला है। आपको बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी के चर्चे इन दिनों सुर्खियों में हैं।

ये भी पढ़ें: रणबीर-आलिया की शादी पर बोले चाचा मुकेश भट्ट, 'मेरी भाभी सोनी राजदान ने मना कर दिया है...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+