दीपिका पादुकोण की बिगड़ती तबीयत को लेकर प्रोड्यूसर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- बीपी से जुड़ी थी समस्या
दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे जबकि फिल्म की पूरी टीम इस मामले पर चुप थी। अब फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस मामले पर मीडिया से खुल कर बात की।
मुंबई, 20 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग को लेकर बेंगलुरु में काफी बिजी चल रही हैं। अपनी अपककमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में दीपिका पादुकोण साउथ के फेमस एक्टर प्रभास के साथ नजर आएंगी। आपको बता दें कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई थी। खबर थी कि दीपिका पादुकोण को हार्ट में समस्या महसूस होने के बाद बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। कहा जा रहा था कि उस समय वह एक्टर प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रही थीं। इस पर फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त ने अपना रिएक्शन दिया है। दीपिका पादुकोण की तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे जबकि फिल्म की पूरी टीम इस मामले पर चुप थी। अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने इस मामले पर मीडिया से खुल कर बात की।

कोविड से हुई थीं संक्रमित
फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त ने डेक्कन क्रॉनिकल से बात की और बताया कि दीपिका पादुकोण एक रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि दीपिका अब बिल्कुल ठीक हैं और फिल्म में अपने सीन की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने कहा- कुछ दिनों पहले वह कोविड से संक्रमित हुई थीं। कोविड नेगेटिव होने के बाद वह यूरोप में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में शामिल होने के लिए पहुंची थीं।

बीपी का करवाया था रूटीन चेकअप
अश्विनी दत्त ने इंटरव्यू में बताया- सीधे यूरोप से, वह बेंगलुरु में फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के सेट पर पहुंची थीं। ऐसे में बिजी शेड्यूल में अपने बीपी में मामूली उतार-चढ़ाव के बाद, वह एक रूटीन चेकअप के लिए एक घंटे के लिए अस्पताल गई थीं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सब कुछ सही है। उन्होंने दीपिका पादुकोण को सच्चा प्रोफेशनल भी बताया क्योंकि अस्पताल से लौटते ही वह सेट पह पहुंच गई थीं। दीपिका ने उस दिन सेट पर पहुंचकर महानायक अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग की थी।

दीपिका को हार्ट में हुई थी समस्या
आपको बता दें कि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दीपिका पादुकोण ने 'प्रोजेक्ट के' के सेट पर बेचैनी की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पतला ले जाया गया था। खबर थी कि दीपिका को हार्ट में समस्या महसूस हो रही थी और वह डॉक्टर से इस पर बात करना चाह रही थीं। कथित तौर पर उन्हें एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्होंने बीपी से संबंधित कई टेस्ट करवाए थे।

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्में
दीपिका पादुकोण की फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन एकसाथ नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म 'प्रोजेक्ट के' के अलावा, दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। दीपिका जल्द ही एक्टर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में भी दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications