रानू मंडल पर बनने जा रही बायोपिक, कई एक्ट्रेस के मना करने के बाद अब बनी बात, जानिए कौन है ?

मुंबई, 08 सितंबर: साल 2019 में महान सिंगर लता मंगेशकर का गाना गाते हुए रानू मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद वो रातों-रात स्टार बन गई थीं। उनके इस वीडियो के बाद म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म में एक गाना गाने का भी ऑफर दिया था। वहीं अब रानू की बायोपिक भी बन रही है, जिसको फिल्म मेकर ऋषिकेश मंडल बना रहे हैं।

रानू मंडल पर बन रही बायोपिक

रानू मंडल पर बन रही बायोपिक

पश्चिम बंगाल में दो टाइम की रोटी के लिए धक्के खाने वाली रानू की जिंदगी ऐसी बदली कि वो फर्श से अर्श पर पहुंच गई थी। रेलवे प्लेटफॉर्म पर बैठकर अपना गुजर-बसर करने वाली रानू का फेम बहुत हाई हो गया था। यहां तक की उनकी सुरीली आवाज सुनने के बाद उनको सिंगिंग रियलिटी शो में भी बुलाया गया था। हालांकि उनका सितारे ज्यादा दिन बुलंद नहीं रहे और वो फिर लाइमलाइट से दूर हो गईं।

पुराने घर रानाघाट पर हुई फिर से वापसी

पुराने घर रानाघाट पर हुई फिर से वापसी

हाल ही में आज तक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कोविड -19 महामारी के बाद लगे लॉकडाउन के कारण, उसके पास काम नहीं था और इसलिए उन्हें अपने पुराने घर रानाघाट, पश्चिम बंगाल में वापसी कर ली। वहीं रानू मंडल पर फिल्म मेकर ऋषिकेश मंडल फिल्म बनाना चाहते हैं।

इशिका डे निभाएंगी रानू मंडल का किरदार

इशिका डे निभाएंगी रानू मंडल का किरदार

ऋषिकेश मंडल के मुताबिक उनके दिमाग में फिल्म के लिए कई एक्ट्रेस थी, लेकिन कुछ लोगों ने ऐसा सोचा कि रानू का किरदार बड़े पर्दे पर निभाना उनके लिए अपमानजनक होगा। वहीं अब सामने आया है कि कई लोगों के मना करके बाद आखिरकार इशिका डे इस उनकी भूमिका निभाने के लिए सहमत जताई हैं।

सेक्रेड गेम्स में आ चुकी हैं नजर

सेक्रेड गेम्स में आ चुकी हैं नजर

इशिका डे नवाजुद्दीन के साथ सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। वहीं ट्रिब्यूनल इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रानू मंडल पर बनने वाली इस बायोपिक का टाइटल मिस रानू मारिया हो सकता है। हालांकि पहले फिल्म को बंगाली भाषा में तैयार किए जाने की तैयारी थी, लेकिन अब मेकर्स इसे हिंदी में बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+