फिल्म निर्देशक पायल कपाड़िया की 'ए नाईट ऑफ नोइंग नथिंग' ने TIFF में अपने नाम किया अवॉर्ड
मुंबई, 19 सितंबर। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में दुनियाभर की फिल्मों और उनके निर्माताओं ने अवार्ड अपने नाम किया। ब्रिटिश अभिनेता-निर्देशक केनेथ ब्रानघ के पारिवारिक नाटक बेलफास्ट को पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड मिला तो इस लिस्ट में एक भारतीय महिला निर्देशक ने भी देश का मान बढ़ाया। निर्देशक पायल कपाड़िया की पहली फीचर-लेंथ प्रोजेक्ट 'ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' ने भी 46वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपने नाम पुरस्कार जीता।

मुंबई की पायल कपाड़िया की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'ए नाईट ऑफ नोइंग नथिंग' तीन एम्प्लीफाई वॉयस पुरस्कार विजेताओं में से एक थी, इन पुरस्कारों का उद्देश्य सिनेमा में विविधता को सेलिब्रेट करना था। अवार्ड मिलने के दौरान टीआईएफएफ के पत्र में कहा गया कि पायल कपाड़िया की अनूठी डॉक्यूमेंट्री अपने देश के आश्चर्यजनक स्नैपशॉट के साथ व्यक्तिगत और राजनीतिक को संतुलित करती है। 'ए नाइट ऑफ नथिंग नथिंग' की एक खास बात यह है कि पहले से ही एक फिल्म निर्माता के रूप में उनकी मजबूत आवाज को प्रदर्शित करती है। यह कभी-कभी हैरान करती है तो कभी सोचने पर मजबूर कर देती है।
यह भी पढ़ें: रानी चटर्जी का खुलासा- बॉलीवुड डायरेक्टर ने ऑफिस में की थी गलत हरकत, बाद में मीटू में आया उसका नाम
भारतीय डायरेक्टर पायल कपाड़िया ने इससे पहले 2017 में शॉर्ट फिल्मों 'आफ्टरनून क्लाउड्स' और इसके अगले साल 'एंड व्हाट इज द समर सेइंग' का निर्देशन किया था। पायल कपाड़िया की 'ए नाईट ऑफ नोइंग नथिंग' पहले कान्स में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पुरस्कार जीता था। इस श्रेणी में अन्य पुरस्कार सोमाली निर्देशक खादर आयडरस अहमद की द ग्रेवेडिगर की वाइफ और कनाडाई रेने वर्मेट के स्टी को दिए गए। टीआईएफएफ ने शनिवार शाम को अपने प्रमुख अवार्ड्स की भी घोषणा की, जिसमें पीपुल्स च्वाइस अवार्ड ब्रिटिश निर्देशक केनेथ ब्रानघ के बेलफास्ट को दिया गया। रोड ड्रामा नोमैडलैंड, जिसने इस साल सर्वश्रेष्ठ चित्र का ऑस्कर जीता, पिछले साल टोरंटो फिल्म समारोह में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड के विजेता भी थे। बता दें कि 10 दिवसीय फिल्म महोत्सव का आज यानी रविवार को आखिरी दिन है।












Click it and Unblock the Notifications