फिल्म और टीवी की इन एक्ट्रेसेस ने कम उम्र में कर लिया सुसाइड, क्या 'प्यार' बना इनके मरने की वजह?
प्यार, रिलेशनशिप, रिश्ते में आई दरार और शोषण होने के चलते फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ने बहुत ही कम उम्र में सुसाइड कर लिया है।

इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल गत 26 मार्च को मॉडल से भोजपुरी एक्ट्रेस बनीं आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में होटल के एक कमरे में पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी है। मौत से पहले एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए थे जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही थीं। उनके पोस्ट देखकर ये कोई कह सकता था कि एक्ट्रेस ऐसा कोई कदम उठा लेंगी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री की कई ऐक्ट्रेसेस ने कई निजी कारणों के चलते सुसाइड कर लिया है जिनकी गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में।

तुनिषा शर्मा
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने दिसंबर 2022 में आत्महत्या कर ली थी। 21 वर्षीय तुनिषा शर्मा के सुसाइड ने इंडस्ट्री के लोगों से लेकर आम जनता तक सबको हिलाकर रख दिया था। आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा सब टीवी के शो अली बाबा दास्तां-ऐ-काबुल में शहजादी मरियम का लीड रोल निभा रही थीं। इस केस में पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान को गिरफातर किया था। हालांकि शीजान कुछ दिनों पहले ही जमानत मिल गई है। जानकारी के अनुसार तुनिषा शर्मा के मौत वाले दिन वह शूटिंग सेट पर ही मौजूद थी। शूट के बीच में ब्रेक लेकर वह वॉशरूम गई थीं लेकिन जब वह बहुत देर तक नहीं लौटीं तो क्रू उन्हें सेट पर ढूंढने लगा। इसी बीच तुनिषा ने अपने को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान के मेकअप रूम में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली थी।

प्रत्युषा बनर्जी
टीवी के फेमस सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने महज 24 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। उन्होंने साल 2016 को अपने कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। प्रत्युषा की मौत की खबर से पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी। अगस्त 2015 में प्रत्युषा बनर्जी ने बिजनेसमैन मकरंद मल्होत्रा के साथ रिलेशनशिप टूटने के बाद एक्टर और प्रोड्यूसर राहुल राज सिंह से डेटिंग करना शुरू कर दिया था। प्रत्युषा ने अचानक ही 1 अप्रैल 2016 को अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी। उन्होंने ऐसा क्यों किया ये आज भी एक अनसुलझी पहेली है।

वैशाली ठक्कर
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने 29 साल की उम्र में ही सुसाइड कर लिया था। पुलिस जांच में पता चला था कि वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। वैशाली ठक्कर की मौत ने उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों को हैरान कर दिया था। पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस की बॉडी उनके इंदौर के घर में पंखे से लटकी हुई पाई गई थी। साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था जिसमें ये दावा किया गया था कि उन्हें उनका एक्स बॉयफ्रेंड और पड़ोसी राहुल कई दिनों से परेशान कर रहा था।

जिया खान
जिया खान ने भले ही कम फिल्मों में काम किया हो लेकिन उन्होंने बेहद कम उम्र में दर्शकों के दिलों में अपनी एक्टिंग के दम पर जगह बना ली थी। जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यूयॉर्क में हुआ था। महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि एक्ट्रेस की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। एक्ट्रेस जिया खान की खुदकुशी के बाद उनकी मां राबिया ने उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर सूरज पंचोली पर हत्या का मामला दर्ज कराया था। इस आरोप के चलते सूरज को जेल जाना पड़ा था।

विवेका बाबाजी
साल 2010 में एक्ट्रेस और मिस मॉरीशस रह चुकीं विवेका बाबाजी ने आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हैरान कर दिया था। वह कई साल से अपने स्टॉक ब्रोकर गौतम वोरा से रिलेशनशिप में थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। लेकिन इसी बीच गौतम ने दूसरी महिलाओं के साथ भी संबंध बना रखे थे और ये बात विवेका को पता चल गई थी। इस बात को लेकर दोनों में काफी झगड़े होने लगे थे। आखिरकार 10 जून 2010 को विवेका ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications