Fighter Teaser: देशभक्ति जगा देगा 'फाइटर' का दमदार टीजर, ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण का जबर एरियल एक्शन

Fighter Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। टीजर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फाइटर जेट्स उड़ाते नजर आ रहे हैं।

फिल्म 'फाइटर' का दमदार टीजर रिलीज
फिल्म 'फाइटर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं जिन्होंने पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एकसाथ स्क्रीन शेयर करवाया है। टीजर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है। साथ ही टीजर में दोनों के रोमांस की झलक भी नजर आ रही है। टीजर देखने के बाद से लोग इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। टीजर फुल एक्शन पैक्ड है और इसे देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो सकते हैं।

hrithik roshan

टीजर में दिखा ऋतिक रोशन का दमदार लुक
आपको बात दें कि फिल्म 'फाइटर' के मेकर्स ने आज इसका टीजर जारी कर फैंस का उत्साह काफी बढ़ा दिया है। इस एरियल एक्शन ड्रामा फिल्म के 1 मिनट 13 सेकंड के टीजर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। इंडियन एयरफोर्स की यूनिफॉर्म पहने तीनों कलाकार दमदार नजर आ रहे हैं। साथ ही टीजर में दिखाए गए हवाई स्टंट्स देखकर भी लोगों के होश उड़ रहे हैं।

टीजर में ऋतिक-दीपिका का नजर आया रोमांस
फिल्म के टीजर में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन फाइटर जेट में सवार होकर एरियल एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं टीजर के बैकग्राउंड में नेशनल फ्लैग के साथ हेलीकॉप्टर में ऋतिक रोशन का क्लोजिंग शॉट भी बहुत ही दमदार है। वंदे मातरम् का बैकग्राउंड स्कोर लोगों में देशभक्ति का जोश भर रहा है। टीजर में ऋतिक-दीपिका की शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री भी दिखाई गई है। टीजर वीडियो में दोनों का लिपलॉक भी देखने को मिल रहा है।

25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी 'फाइटर'
फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक रोशन एक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ ​​पैटी के रोल में दिखाई देंगे जबकि दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ ​​मिन्नी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं अनिल कपूर फिल्म में एक कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ ​​रॉकी के दमदार रोल में दिखाई देंगे। ये फिल्म आगामी 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+