'स्काई फोर्स' और 'फाइटर' के एरियल एक्शन की हुई तुलना, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कसा तंज!
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हो गई है। इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार भी चल रहा था। फिल्म सिनेमाघरों में 24 जनवरी को रिलीज हुई, लेकिन इसके रिव्यू 23 जनवरी से आने लगे। फिल्म को रिव्यू भी काफी अच्छे मिले हैं। इसके अलावा अक्षय और वीर के काम की भी तारीफ हो रही है। हालांकि इस फिल्म की ऋतिक रोशन की फाइटर से भी तुलना हो रही है।
फाइटर को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था। इसे भारत की पहली एरियल एक्शन वाली फिल्म बता कर भी प्रमोट किया गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस भी पाई। अब सोशल मीडिया में ये कहा जा रहा है कि स्काई फोर्स में कोई भी एरियल एक्शन नया नहीं है। इन सबके बीच सिद्धार्थ आनंद ने एक ट्वीट किया है।

सिद्धार्थ आनंद की फाइटर पिछले साल 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। वहीं स्काई फोर्स 24 जनवरी 2025 में रिलीज हुई है। सिद्धार्थ का ट्वीट भी रिलीज के एक दिन पहले आया है। उन्होंने लिखा, हाहाहाहहाहहा!अब असुरक्षा (इनसिक्योरिटी) बहुत नीचे चली गई है। मैं आज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण महसूस कर रहा हूं। खुद के ऊपर भरोसा रखें। पुरानी कहावत है- दूसरे की मोमबत्ती बुझाकर, खुद की मोमबत्ती की रोशनी तेज नहीं होगी। लेकिन अफसोस...। ये ट्वीट सिद्धार्थ ने किया है। इसमें उन्होंने कहीं भी किसी का नाम नहीं लिखा है। इसके बाद भी इसे स्काई फोर्स के मेकर्स पर तंज माना जा रहा है। बता दें, फाइटर ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।
वहीं, रिपोर्ट्स की माने तो स्काई फोर्स करीब 10 करोड़ रुपए की ओपनिंग लेगी। फिल्म ने पहले दिन करीब 1 लाख से भी ज्यादा टिकट बेची हैं। ऐसे में ये अक्षय कुमार के करियर की एक अच्छी फिल्म बन सकती है। पिछली 5-6 फिल्में अक्षय कुमार की फ्लॉप हुई हैं। ये उनके करियर में नई उड़ान भी भर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications