Fighter BO Collection Day 7: एक हफ्ते में 'फाइटर' का हुआ बुरा हाल, सातवें दिन किया कुल इतना कलेक्शन
Fighter Box Office Collection Day 7: सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म फाइटर 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की दमदार कैमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है फिल्म के लिए पहला हफ्ता काफी अच्छा रहा।
फिल्म फाइटर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है लेकिन जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ रहा है फिल्म की कमाई घटती जा रही है। फिल्म फाइटर की सोशल मीडिया पर भले ही फैंस भले ही तारीफ कर रहे हैं लेकिन कमाई के मामले में एक हफ्ते में कुछ खास नहीं हो पाई। ऐसे में जानते हैं कि सातवें दिन फिल्म फाइटर ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म फाइटर ने सातवें दिन लगभग 6.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। बता दें कि फाइटर ने पहले दिन कमाई के मामले में जोर पकड़ा था और 22.5 करोड़ की कमाई कर डाली। इसके बाद दूसरे दिन 39.5 करोड़, तीसरे दिन 27.5 करोड़, चौथे दिन 29 का कलेक्शन कर लिया था।
लेकिन जैसे-जैसे फिल्म को वक्त हुआ तो आंकड़ों में गिरावट आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म फाइटर ने पांचवें दिन 8 करोड़ और छठे दि 7.5 करोड़ का बिजनेस किया था। इस हिसाब से अब तक कुल 140.35 करोड़ का कलेक्शन हो गया है। उम्मीद है कि फाइटर जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
जिस हिसाब से हर दिन फिल्म फाइटर की कमाई घट रही है उसे देखते हुए कह पाना मुश्किल है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो, फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख भी लीड रोल में नजर आए थे। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म फाइटर क्या कमाल कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications