शादी से कुछ घंटे पहले कियारा आडवाणी का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, लुक देखकर लोग बोले- बेकार लग रही है
Kiara Advani Bridal Look: कियारा आडवाणी का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कियारा आडवाणी शादी के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं।

Kiara Advani Bridal Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल 7 फरवरी यानी आज कियारा आडवाणी अपने बॉयफ्रेंड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी सामरोह का आयोजन राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में किया गया है। गत 4 फरवरी से ही शादी के अलग अलग फंक्शन्स इस पैलेस में आयोजित किए जा रहे हैं। अंबानी परिवार से लेकर कई वीआईपी लोग और बड़े सेलेब्स तक इस शादी के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं। इनमें शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत कपूर से लेकर फिल्म मेकर करण जौहर और फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा तक का नाम शामिल है। हल्दी से लेकर संगीत और मेहंदी सेरेमनी जैसे फंक्शन सूर्यगढ़ पैलेस में हो रहे हैं। इन सबके बीच कियारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो शादी से चंद घंटे पहले सामने आया है। इसमें कियारा लाल जोड़े में नजर आ रही हैं और फोटोशूट करा रही हैं। हालांकि, ये वीडियो कियारा की शादी का नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों वायरल हो रहा है ये वीडियो।

कियारा का ब्राइडल लुक हो रहा है वायरल
आपको बता दें कि आज सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी होने वाली है। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वेडिंग वेन्यु पर मेहमान भी पहुंच चुके हैं। इस बीच कियारा आडवाणी का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कियारा आडवाणी शादी के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। हाथ में कलीरा और मेहंदी लगाए कियारा दुल्हन वाले अवतार में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। हालांकि ये वीडियो उनकी शादी का नहीं है, बल्कि ये एक विज्ञापन से जुड़ा पुराना वीडियो है जो कि इस समय खूब वायरल हो रहा है।
लोगों ने कहा- कियारा बेकार लग रही है
आपको बता दें कि कियारा का ये वायरल वीडियो देखकर कई लोग कंफ्यूज हो गए हैं। उन्हें लग रहा है कि ये कियारा की शादी का वीडियो है। ऐसे में कई सोशल मीडिया यूजर्स कियारा के लुक्स को लेकर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- कितना भी मेकअप कर लो, दुल्हन वाली चमक नहीं आ रही है। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- बेकार लग रही है। हालांकि, कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि 'ये शूट का वीडियो है, क्योंकि अभी तक कियारा की शादी नहीं हुई है।

आज होगी कियारा-सिद्धार्थ की शादी
आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज 7 फरवरी को सात फेरे लेंगे। शादी समारोह का आयोजन जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में किया गया है। गत 5 फरवरी से ही यहां मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था। वीआईपी लोगों से लेकर कई बज़े सेलेब्स तक इस शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर पहुंच चुके हैं। सभी मेहमानों के लिए सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। बताया जा रहा है इस शादी में करीब 150 मेहमान शामिल होंगे।
ग्रैंड वेडिंग के लिए सूर्यगढ़ पैलेस हुआ तैयार
वहीं 5 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा भी अपने-अपने परिवार के साथ सूर्यगढ़ पैलेस पहुंच गए थे। सिद्धार्थ और कियारा की ग्रैंड वेडिंग के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। शादी की तैयारियां पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं। 6 फरवरी को संगीत और हल्दी की रस्म हुई, वहीं आज 7 फरवरी को शादी होगी।
ईशा अंबानी भी पहुंचीं जैसलमेर
सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शामिल होने के लिए दुल्हन की सबसे अच्छी दोस्त ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पीरामल के साथ जैसलमेर पहुंच चुकी हैं। आज जैसलमेर में शादी होने के बाद कियारा और सिद्धार्थ के लिए 2 रिसेप्शन पार्टियों का भी इंतजाम किया गया है जसिमें से एक का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा और एक रिसेप्शन पार्टी मुंबई में होगी।












Click it and Unblock the Notifications