मिर्गी से जूझ रहीं Fatima Sana Shaikh ने डर की वजह से छिपाया था बीमारी का राज, बोलीं- 'मैं चुप थी कहीं मुझे...

फातिमा सना शेख एपिलेप्सी जैसी बड़ी बिमारी से पीड़ित थीं। अब उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि क्यों वह बिमारी को लेकर चुप थीं।

Fatima Sana Shaikh Epilepsy: 'दंगल' एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हैं। लेकिन इस बार लाइमलाइट में आने की वजह उनकी गंभीर बिमारी है। फातिमा सना शेख ने हाल ही में खुलासा किया था कि, वह एपिलेप्सी जैसी बड़ी बिमारी से पीड़ित हैं। अब उन्होंने खुलासा किया, कि आखिर अपनी बिमारी के बारे में बताने में उन्हें किस बात का डर था और वह क्यों चुप थीं।

फातिमा सना शेख का बीमारी को लेकर छलका दर्द

फातिमा सना शेख का बीमारी को लेकर छलका दर्द

हाल ही में फातिमा सना शेख ने खुलासा किया कि, वह एपिलेप्सी बीमारी से पीड़ित थीं। एक्ट्रेस के लिए वो दौर काफी मुश्किल दौर से गुजरा। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इस बात का डर था कहीं उन्हें फिल्में मिलनी बंद ना हो जाएं। जिससे उनका करियर बर्बाद हो जाएगा। एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयां करते हुए ये भी बताया कि उनके लिए बीमारी की वजह से सफर करना कितना मुश्किल था।

फ्लाइट में एक्ट्रेस को पड़ने लगे थे दौरे

फ्लाइट में एक्ट्रेस को पड़ने लगे थे दौरे

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने खुलासा किया कि, एक बार फ्लाइट में सफर करते समय उन्हें आचानक से मिर्गी के दौरे पड़ने लगे जिसके बाद एक्ट्रेस काफी डर गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि मिर्गी के दौरे पड़ने के बाद उन्हें तुरंत एयरपोर्ट के मेडिकल वार्ड में एडमिट कराया गया। इसके कई दिनों एक्ट्रेस का अस्पताल में इलाज चल रहा था।

'मेरी खुशकिस्मती थी कि मैं किसी तरह बच गई'

'मेरी खुशकिस्मती थी कि मैं किसी तरह बच गई'

फातिमा सना शेख ने आगे बताया कि, उस घटना की वजह से उन्हें एक बड़ा झटका लगा था। वह समय उनके लिए काफी मुश्किल भरा रहा। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मेरी खुशकिस्मती थी कि मैं किसी तरह बच गई। उस घटना के बाद अब मैं कहीं भी अकेले सफर नहीं करती, मेरे साथ कोई ना कोई होता है'।

इस डर की वजह से नहीं बताया बीमारी का राज

इस डर की वजह से नहीं बताया बीमारी का राज

फातिमा सना शेख ने बताया कि वह इस बीमारी की वजह से इतना डर गई थीं कि उन्होंने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि, उन्हें इस बात का डर था कि कहीं ये बीमारी उनके करियर में रोड़ा ना खड़ा कर दे। इसके अलावा एक्ट्रेस ये भी कहा कि, ऐसा नहीं है कि उन्होंने जानबूझकर इसके बारे में नहीं बताया बल्कि उनको इस बारे में बताने का मौका नहीं मिला।

दंगल के सेट पर आया था पहला अटैक

दंगल के सेट पर आया था पहला अटैक

इससे पहले फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर इस बीमारी का पहली बार खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि, फिल्म दंगल की शुटिंग के दौरान उन्हें पहली बार इस बीमारी के बारे में पता चला था। उस दौरान उन्हें सेट पर अटैक पड़े थे और वह बेहोश हो गई थीं। इसके बाद जब उन्हें होश आया तो वह अस्पताल में मौजूद थीं। खैर अब एक्ट्रेस इस बिमारी से धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+