'क्या अजीब लोग हैं', इरा-नुपुर की वीडियो पर फातिमा सना शेख ने दिया रिएक्शन, तो इरा ने दिया ये मजेदार जवाब
आमिर खान की बेटी इरा खान की सगाई में फातिमा सना शेख पहुंची थीं। अब उन्होंने सगाई का वीडियो शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।
Ira Khan engaged with Nupur Shikhare: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने आखिरकार अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे का स्पेशल ऑफर स्वीकार कर लिया और दोनों ने सगाई कर ली। नुपुर शिखरे ने उन्हें खास अंदाज में प्रपोज करते हुए अंगूठी पहनाई थी। इरा खान के इस स्पेशल दिन पर उनके परिवार वाले और कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
Recommended Video

इरा खान की सगाई में पहुंचे कई सितारे
इरा खान की सगाई में आमिर खान की दोनों पत्नी रीना दत्ता और किरण राव शामिल हुईं थीं। वहीं आमिर खान के भतीजे इमरान खान और दादी जीनत हुसैन सगाई पार्टी में शामिल हुए। इनके अलावा कुछ बड़े सितारों ने भी शिरकत की जिसमें फातिमा सना शेख, आशुतोष गोवारिकर, अक्षरा हासन, विजय वर्मा और अन्य को भी इरा और नूपुर की सगाई के लिए आते हुए देखा गया था।

इरा ने सोशल मीडिया पर शेयर की सगाई की वीडियो
सगाई होने के बाद इरा ने पार्टी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। ये वीडियो फातिमा सना शेख ने अपनी इंस्टाग्राम पर रिशेयर किया और नए-नवेले जोड़े पर अपना जमकर प्यार बरसाया। इरा खान द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वह और नूपुर एक दूसरे को रिंग पहनाते हुए नजर आए। इसके बाद वह एक दूसरे को गले से लगाते हैं।

फातिमा सना शेख ने कपल को कहा 'अजीब'
फातिमा सना शेख ने अब वीडियो को फिर से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फातिमा ने ये वीडियो पर शेयर कर लिखा कि, "ओए होए प्यारी ... क्या अजीब लोग हो @nupur_shikhare @khan.ira।" इरा ने फातिमा की स्टोरी साझा की और उसके जवाब में लिखा, "यह सच है लेकिन हम अपनी अजीब में प्यारे हैं।" नूपुर ने भी फातिमा की स्टोरी का जवाब दिया और लिखा, "हां वो तो हैं पर क्या मजा आया।"

फातिमा सना शेख पर टिकी थी सबकी नजर
आपको बता दें कि, इस पार्टी में नुपुर और इरा के अलावा सबकी नजर एक और मेहमान पर थी, वह हैं फातिमा सना शेख। जी हां फातिमा और आमिर के रिश्ते को लेकर किरण राव से तलाक होने के बाद कई बार अफवाहें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में क्लोज फैमिली वाले इस खास फंक्शन में उनका शामिल होने से सब हैरान रह गए।

आमिर खान ने सगाई में किया था डांस
हालांकि नुपुर और आइरा के सगाई समारोह की कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसमें एक वीडियो आमिर खान का भी वायरल हुआ था। जिसमें आमिर 'पापा कहते हैं' गाने पर डांस करते हुए दिखाया गया है। उनके साथ उनके चचेरे भाई मंसूर खान भी शामिल हुए और इरा खान को उन दोनों के लिए चीयर करते देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications