अरबाज खान की दूसरी शादी को लेकर पिता सलीम खान ने कह दी ऐसी बात, बोले- गुनाह नहीं किया है

Arbaaz Khan Wedding: बॉलीवुड एक्टर और फेमस फिल्ममेकर अरबाज खान ने गत 24 दिसंबर 2023 को अपनी गर्लफ्रेंड शूरा खान से शादी कर ली है। अरबाज खान की पत्नी शूरा खान एक फेमस मेकअप आर्टिस्ट हैं। अरबाज और शुरा की शादी में खान परिवार के साथ साथ उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए थे।

अरबाज और शूरा खान की शादी
ये शादी समारोह बहुत ही धूमधाम के साथ अरबाज खा की बहन अर्पिता के बंगले पर आयोजित हुआ था। अरबाज और शूरा की शादी को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच अरबाज के पिता सलीम खान ने बेटे की शादी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

arbaaz khan

अरबाज की शादी पर सलीम खान ने कही ये बात
अरबाज खान की शादी को लेकर सलीम खान ने न्यूज 18 से खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- अरबाज की दूसरी शादी का फैसला कोई गुनाह नहीं है। मैं उनके लिए बहुत ही ज्यादा खुश हूं और मैंने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद भी दे दिया है।

सलीम खान ने कहा- किसी के फैसले में नहीं बोलना चाहिए
सलीम खान ने आगे कहा- मुझे नहीं लगता कि इस पर चर्चा की कोई जरूरत थी क्योंकि वो खुद अपने फैसले ले सकता है और वो अगर खुश है तो फिर इसके आगे कोई बात मायने नहीं रखती। सलीम खान ने कहा- मुझे उसने बस ये ही बताया था कि वो शादी करने जा रहा है और मैंने कहा था कि ये ठीक है। मुझे ये भी लगता है हमें किसी के फैसले के बीच में नहीं बोलना चाहिए।

पापा अरबाज की दूसरी शादी में शामिल हुए थे अरहान
आपको बता दें कि साल 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो गया था। इसके बाद अब साल 2023 में अरबाज खान ने शूरा खान से शादी की है। अरबाज और मलाइका के 21 साल के बेटे अरहान खान ने भी पापा की दूसरी शादी में जमर इन्जॉय किया। अरहान ने अपनी पापा की शादी में गिटार बजाकर गाना भी गाया। नई मम्मी शूरा खान के साथ अरहान की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+