Fateh Review: मार-काट से लैस है सोनू सूद का डायरेक्ट्रियल डेब्यू, 18 साल से कम उम्र वाले बनाएं फिल्म से दूरी
डायरेक्टर - सोनू सूद
कास्ट - सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज, नसीरुद्दीन शाह, दिब्येंदु भट्टाचार्य, प्रकाश बेलावादी, शिव ज्योति राजपूत
रेटिंग - 3.5 स्टार्स
Fateh Movie Review in hindi:आज जितनी जल्दी साल बदल रहा है और टेक्नोलॉजी भी बदल रही है। अब इस नई और अपग्रेडेड टेक्नोलॉजी से अपराध भी होने लगे हैं। कभी किसी का डीपफेक वीडियो आता है तो कभी किसी को डिजिटल अरेस्ट करते हैं। इससे लोग पैसा तो खोते हैं, कई बार जान पर भी बन आती है। समाज में इज्जत बचाने के लिए मौत को गले लगा लेते हैं।

फतेह (सोनू सूद), जो एक रिटायर्ड स्पेशल ऑप्स ऑफिसर है। पंजाब के मोंगा में अपनी सुकून भरी जिंदगी जी रहा है, लेकिन एक लड़की के साइबर क्राइम का शिकार हो जाती है। जो फतेह के पड़ोस में रहती है। तब उसे पता चलता है कि सिर्फ वो लड़की ही नहीं, बल्कि करोड़ों लोग इसके शिकार हुए हैं। इसलिए फतेह उसे एक बार फिर अपनी पुरानी दुनिया में कदम रखना पड़ता है। जहां उसे खुशी (जैकलीन फर्नांडिस) मिलती है और उसकी मदद करती है। फतेह गैंग से मुकाबला करता है और अपने अतीत के डर से भी लड़ता है।
फतेह में एक्शन कमाल है। कई सीन आपको झकझोर कर रख देंगे जैसे, तेज़ चेज़िंग सीन, ताबड़तोड़ शूटआउट्स, और दिल दहला देने वाली मारकाट। लेकिन ये फिल्म सिर्फ मारधाड़ नहीं है। इसमें इंसाफ की तलाश, वफादारी की कीमत, और खुद को दोबारा पाने की जद्दोजहद है। फतेह एक्शन और इमोशन का दोनों का मिश्रण है।
"फतेह" सोनू सूद की डायरेक्शन का नतीजा है, जिसने इसे घिसे पिटे एक्शन फिल्मों से अलग रखने की कोशिश की है। हालांकि फिल्म का पहला हाफ थोड़ा स्लो है। जिसमें आप फोन चलाना शुरू कर सकते हैं। लेकिन इसका सेकेंड हाफ और क्लाइमैक्स जबरदस्त है। जो आपको पैसा वसूल लगेगा। सोनू सूद ने फतेह को केवल एक किरदार नहीं, बल्कि जिया है। इसमें जेसन बॉर्न जैसी एनर्जी और जॉन विक जैसी धार दिखाई देती है, जिसे सोनू के अनोखे अंदाज ने और भी दमदार बना दिया है। इस तरह से फतेह के रूप में सोनू की यह परफॉर्मेंस दर्शकों के दिलों में बस जाती है।
फतेह का साउंडट्रैक भी अच्छा है। हंस ज़िमर, जिनकी म्यूजिक इनसेप्शन और द डार्क नाइट जैसी फिल्मों को एक नई पहचान दे चुका है, 'टू द मून' ट्रैक के साथ इसमें शामिल हुए हैं। 'फतेह' का यह ट्रैक टेंशन और राहत का मिश्रण पेश करता है, जिसमें गहरी और लहराती धुनें हैं जो फिल्म को एक इमोशनल और गहरा आयाम देती हैं।
"फतेह" का एक्शन इतना इंटेंस है कि यह आपको पूरी तरह से अपनी जकड़ में ले लेगा। हॉलीवुड के फेमस एक्शन कोरियोग्राफर ली व्हिटेकर (जिन्होंने फास्ट एंड फ्यूरियस, कैप्टन मार्वल और जुरासिक पार्क जैसी फिल्मों में काम किया है) ने इन सीन को डिज़ाइन किया है। इसमें एक खतरनाक चाकू की लड़ाई, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट या शूटआउट्स शामिल है।
फिल्म की एडिटिंग और भी काफी कमाल है। इसे यश पारेख ने एडिट किया है। ये उनकी पहली फीचर फिल्म है, लेकिन उनका काम ऐसा एहसास नहीं होने देता कि ये उनका डेब्यू है। फिल्म का सब्जेक्ट साइबर क्राइम पर है। जो आजकल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में इस फिल्म को देखना महत्वपूर्ण हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications