Fardeen Khan ने नताशा माधवानी को फ्लाइट में फिल्मी स्टाइल में किया था प्रपोज, अब 18 साल बाद टूटेगी शादी?
बॉलीवुड में ऐसे कई कपल्स हैं जो सालों तक एकसाथ रहे लेकिन फिर अपने रास्ते अलग कर लिए। अब इसमें नताशा माधवानी और फरदीन खान का भी नाम शामिल हो गया।
Fardeen Khan Natasha Madhvani Love Story: एक समय था जब बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान को चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता था। इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक शादी के 18 साल बाद फरदीन और उनकी पत्नी नताशा माधवानी जल्द ही तलाक का फैसला कर लेंगे।
फरदीन खान और नताशा माधवानी की लव स्टोरी
जब से फरदीन खान और नताशा माधवानी की तलाक की खबरें सामने आई है तो फैंस काफी हैरान हैं। वह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अलग होने का फैसला किया। लोग इंटरनेट पर फरदीन की लाइफ और लव लाइफ के बारे में सर्च कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको फरदीन खान और नताशा माधवानी की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।

फरदीन और नताशा थे अच्छे दोस्त
एक समय था जब फरदीन खान की लड़कियों में तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। वह एक के बाद एक बॉलीवुड की फिल्में कर रहे थे। उन्होंने 'प्रेम अगन' से डेब्यू किया था। उस दौरान वह बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा माधवानी को डेट कर रहे थे। दोनों की लव स्टोरी के बारे में ज्यादा तो कुछ नहीं मालूम लेकिन ऐसा कहा जाता है कि दोनों काफी अच्छे दोस्त थे।
फ्लाइट में किया था प्रपोज
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, क्योंकि दोनों ही स्टार किड थे ऐसे में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे। इनका प्यार कब और कैसे शुरू हुआ इसकी कोई जानकारी तो नहीं लेकिन फरदीन खान ने नताशा को एक फ्लाइट में घुटनों के बल पर प्रपोज किया था। एक्टर का ये रोमांटिक अंदाज नताशा को भी काफी पसंद आया और उन्होंने झट से इस रिश्ते के लिए हां कह दी।
साल 2005 में हुई शादी
फरदीन खान और नताशा माधवानी ने साल 2005 में शादी की थी। दोनों ही बी-टाउन के फेमस कपल रहे हैं। इनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन अब खबरों की मानें तो नताशा और फरदीन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। एक्टर के करीबी दोस्त ने दावा किया है कि बच्चों की पढ़ाई की वजह से दोनों के बीच झगड़े बढ़ने लग गए थे। अब जल्द ही दोनों कोर्ट में तलाक की अर्जी डालेंगे। हालांकि अभी तक कपल की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications