Farah Khan को लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान पड़ा दौरा? वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया सच

Farah Khan Lalbaugcha: कोरियोग्राफर-फिल्म निर्माता फराह खान को हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा में भीड़ ने घेर लिया, जहां वे गणपति दर्शन के लिए गई थीं। इंटरनेट पर तुरंत वायरल हुए कई वीडियो में साफतौर से दिख रहा था कि फराह खान बेहद परेशान नजर आ रही थीं।

परेशान दिखीं फराह खान
ऐसे में लोगों को एक बार को लगा कि फराह खान को घबराहट हो रही है और उन्हें दौरा पड़ा है। इस दौरान सिर्फ फराह ही नहीं बल्कि सोनू सूद भी लालबागजा राजा के दर्शन के लिए वहां नजर आए। धक्का मुक्की से सोनू सूद भी परेशान नजर आ रहे थे।

Farah Khan Lalbaugcha darshan

वायरल वीडियो में सोनू सूद भी काफी परेशान नजर आ रहे हैं। भीड़भाड़ से उन्हें बेहद दिक्कत हो रही है। अन्य सेलेब भी इस दौरान यहां लालबागचा राजा के दर्शन के लिए नजर आए। लेकिन सोशल मीडिया पर जिस वीडियो ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वो था फराह खान का वीडियो। वीडियो में फराह को परेशान देखने के बाद लोग बेहद परेशान नजर आए।

तेजी से वायरल हुआ फराह का वीडियो
देखते ही देखते घबराई और भीड़ से परेशान फराह खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। फैंस परेशान हो गए कि फराह खान को दौरा तो नहीं पड़ा। फराह को इस हालत में देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन्स की भरमार आ गई। ऐसे में अब खुद फराह खान ने इस क्लिप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

क्या बोलीं फराह खान?
फराह खान ने लालबागजा राजा का एक वीडियो पोस्ट कर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फराह ने इसे सबसे अद्भुत दर्शन बताया। फराह ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि #लालबागचारजा के सबसे अद्भुत दर्शन हुए.. ठीक उनके चरणों में.. इसके बावजूद कि आप वीडियो में मुझे भीड़ के कारण असहाय दिखने के बारे में कुछ भी देखेंगे, मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि सुरक्षाकर्मी, स्वयंसेवकों और पुलिस को धन्यवाद, जो इतनी सावधानी और समझ के साथ रोजाना ऐसी भीड़ को संभालते हैं।

यहां देखें फराह खान का वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+